विज्ञापन
UP News: आरोपी पिता की थाने मे पूछताछ के दौरान तबियत बिगड़ गई। अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई।

UP News: यूपी के शाहजहांपुर में बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। अपनी सौतली बेटी से रेप करने के आरोपी पिता की थाने मे पूछताछ के दौरान तबियत बिगड़ गई। अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पीड़िता ने कहा मेरा सौतेला पिता पिछले तीन साल से मेरे साथ दुष्कर्म कर रहा था। मेरी मां उसमे सहयोग करती थी। तीन बार मेरा गर्भपात कराया था। पीड़िता ने कहा कि मेरी दो महीने पहले ही शादी हुई थी। शादी के बाद भी वह गलत काम करता रहा। जब भी मैं मायके जाती थी तो वो मेरे साथ दुष्कर्म करता था। परेशान होकर मैंने ये बात पति को बताई। हमने बहुत परेशान होकर थाने में शिकायत की थी।
मृतक की पत्नी और भाई ने बेटी और उसके पति पर मृतक को फंसाने का आरोप लगाया। मृतक के भाई ने कहा कि हमे रात के एक बजे सूचना मिली थी । हम थाने गए तो भाई थाने में नही मिला फिर हम अस्पताल गए जहां मेरा भाई मृत अवस्था में मिला।
एसपी सौरभ दीक्षित ने बताया कि बेटी ने अपने सौतेले पिता पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। थाने में पूछताछ के लिए लाया गया था। उस की तबियत बिगड़ी तो तत्काल अस्पताल लाया गया। सीएचसी में इलाज के बाद उसको जिला अस्पताल रेफर किया गया। जहां डॉक्टर ने उसको मृत घोषित कर दिया। आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई थी। पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है।
विज्ञापन