UP News; चोरों ने जिस तरह चोरी को अंजाम दिया उससे साफ है कि बदमाश काफी देर तक बेखौफ घर के अंदर रहे।

UP News; आगरा कैंट की नॉर्थ रेलवे कॉलोनी में दिनदहाड़े हुई चोरी ने सबको हैरान कर दिया। जी-8ए क्वार्टर में रहने वाली रेलवे कर्मचारी सोनम पाण्डेय बुधवार सुबह ड्यूटी पर चली गईं। उनके बच्चे स्कूल गए और बहन भी करीब 10 बजे बाहर निकल गईं। खाली घर का ताला तोड़कर चोर अंदर घुस गए।
दोपहर दो बजे बहन लौटीं तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा मिला और घर का सामान बिखरा पड़ा था। चोरों ने करीब डेढ़ तोला सोने के जेवर, आधा किलो चांदी के आभूषण, एक मोबाइल और पांच हजार रुपये नकद चुरा लिए। घर के मंदिर की गुल्लक भी तोड़ दी और लड्डू गोपाल के आभूषण तक ले गए।
सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि चोरी के बाद वे फ्रिज में रखी रबड़ी खाकर आराम से फरार हो गए। इससे साफ है कि बदमाश काफी देर तक बेखौफ घर के अंदर रहे।
थाना सदर पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। बार-बार हो रही ऐसी घटनाओं से कॉलोनी के लोगों में दहशत है। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और नियमित पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है। यह घटना रेलवे कॉलोनी की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े करती है।
विज्ञापन