
Sub Inspector Promotion : उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों और थानों पर तैनात दरोगाओं यानि सब इंस्पेक्टर के लिए खुशखबरी है। प्रदेश सरकार के आदेश पर यूपी पुलिस के 354 सब इंस्पेक्टर्स को प्रमोशन दिया गया है। इन सभी को इंस्पेक्टर बना दिया गया है।
पुलिस महानिदेशक मुख्यालय से पुलिस उप महानिरीक्षक स्थापना, सर्वेश कुमार राना की ओर से शुक्रवार को जारी 19 पेज के आदेश में यह जानकारी दी गई है। आदेश में कहा गया कि उत्तर प्रदेश उप निरीक्षक और निरीक्षक, नागरिक पुलिस सेवा नियमावली 2015 तथा संशोधित में निहित निर्देशों के अंतर्गत अनुपयुक्त को अस्वीकार करते हुए ज्येष्ठता के आधार पर उप निरीक्षकों को निरीक्षक के पद पर पदोन्नति दी गई है।
इस आदेश की प्रति को उत्तर प्रदेश पुलिस की अधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किया जा रहा है, जहां से पदोन्नति पाने वाले सब इंस्पेक्टर अपना नाम तलाश सकते हैं। पदोन्नति आदेश में कहा गया है कि पदोन्नति पाने वाले सभी उप निरीक्षक अपने नियुक्ति स्थान पर कार्यभार ग्रहण करेंगे तथा कार्यभार ग्रहण करने की तारीख से दो वर्ष की अवधि तक परिवीक्षाधीन रहेंगे, जिसे सेवा नियमावली के प्रावधानों के अनुसार सक्षम अधिकारी द्वारा आगे बढ़ाया जा सकेगा।
पदोन्नति पाने वालों की पूरी सूची यहां पर उपलब्ध है, लिंक पर क्लिक करें https://uppolice.gov.in/