उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस के आरोपों पर चुनाव आयोग और केंद्र सरकार की प्रतिक्रिया का इंतजार हैं। पढ़े पूरी खबर

UP News:उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में गुरुवार को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचे और हाथ व सिर पर काली पट्टी बांधकर अपना विरोध दर्ज कराया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। UP News
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता और मतदाता अधिकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर केंद्र सरकार तथा चुनाव आयोग पर सवाल उठाए।प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने “वोट चोर कहां मिलेंगे, बीजेपी के दफ्तर में”और “ज्ञानेश कुमार कहां मिलेगा, बीजेपी के दफ्तर में” जैसे नारे लगाए। इस दौरान “ज्ञानेश कुमार और नरेंद्र मोदी मुर्दाबाद”के नारे भी सुनाई दिए। UP News
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता राजेश तिवारी ने प्रदर्शन के दौरान गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का आरोप है कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की जोड़ी के इशारे पर सुनियोजित तरीके से “वोटों की चोरी” कराई जा रही है।राजेश तिवारी ने कहा कि कांग्रेस इसी मुद्दे को लेकर पूरे देश में काला दिवस मना रही है। उन्होंने प्रदर्शन को कथित “काले मन और काली सोच” के खिलाफ विरोध बताया। UP News
चुनाव आयुक्त के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने के सवाल पर कांग्रेस प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और मुख्य चुनाव आयुक्त एक ही सोच के तहत काम कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि जिन लोगों पर चुनाव में हेरफेर कर पद हासिल करने के आरोप लगाए जा रहे हैं, वही इस मामले पर पर्दा डालने का प्रयास कर रहे हैं। हालांकि, कांग्रेस की ओर से लगाए गए इन आरोपों पर चुनाव आयोग या संबंधित अन्य पक्ष की प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। UP News
मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस के प्रदर्शन के बाद सुल्तानपुर में राजनीतिक गतिविधियां तेज होती नजर आईं। कांग्रेस ने स्पष्ट किया है कि वह इस मुद्दे को लेकर अपना विरोध जारी रखेगी।फिलहाल प्रदर्शन के दौरान लगाए गए आरोपों और कांग्रेस की मांगों पर चुनाव आयोग तथा केंद्र सरकार की ओर से प्रतिक्रिया का इंतजार है। UP News
विज्ञापन