सुलतानपुर के कादीपुर में दंपती हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा किया है। मनराजी शिक्षण संस्थान मे प्रिंसिपल मुकेश कुमार सिह और उनकी पत्नी विनीता सिंह की हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों राकेश कुमार यादव और आशीष यादव को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार दोनों चोरी की नीयत से संस्थान में पहुंचे थे।

UP News : उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले के कादीपुर थाना क्षेत्र में आठ दिन पहले हुए दंपती हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। कुंभी डडिया गांव स्थित मनराजी शिक्षण संस्थान में प्रिंसिपल और उनकी पत्नी की हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपी चोरी की नीयत से संस्थान में दाखिल हुए थे, लेकिन दंपती के जाग जाने के बाद मामला हत्या तक पहुंच गया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से घटना में इस्तेमाल रक्तरंजित फावड़ा और कुल्हाड़ी, 34,960 रुपये नकद, मृतका का आधार कार्ड और खून से सने कपड़े बरामद किए हैं। UP News
28/29 सितंबर की रात कुंभी डडिया स्थित मनराजी शिक्षण संस्थान में प्रिंसिपल मुकेश कुमार सिंह (53) और उनकी पत्नी विनीता सिंह (47) की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद मृतक के भाई अखिलेश सिंह की तहरीर पर कादीपुर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। दोहरी हत्या के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और घटनास्थल के साथ-साथ संदिग्धों की गतिविधियों की जानकारी जुटाई। मंगलवार को पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले के खुलासे का दावा किया। UP News
पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों को मंगलवार दोपहर करीब 1:15 बजे कादीपुर के बुढ़ाना पुल के पास बड़ी नहर पुलिया से लगभग 50 मीटर पूर्व गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कुंभी डडिया निवासी राकेश कुमार यादव (36) और आशीष यादव उर्फ डब्लू यादव (26) के रूप में हुई है। UP News
पुलिस के मुताबिक राकेश कुमार यादव मनराजी शिक्षण संस्थान में बस चालक के साथ कंप्यूटर भी पढ़ाता था। संस्थान में काम करने के कारण उसे स्कूल, कार्यालय और वहां लगे CCTV कैमरों की जानकारी थी। पुलिस का कहना है कि आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण राकेश ने अपने पड़ोसी और पट्टीदार आशीष यादव के साथ मिलकर संस्थान में चोरी की योजना बनाई थी। दोनों 28 सितंबर की रात चोरी करने के इरादे से संस्थान में पहुंचे थे। UP News
पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी जब अलमारी का लॉकर खोल रहे थे, तभी विनीता सिंह ने उन्हें देख लिया और विरोध किया। पुलिस का दावा है कि पहचान उजागर होने के डर से राकेश ने फावड़े से विनीता पर हमला कर दिया। इसके बाद मुकेश सिंह को भागते हुए देखकर दोनों आरोपियों ने उनका पीछा किया और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। पुलिस के अनुसार हमले में दंपती की मौत हो गई। इसके बाद आरोपी नकदी, मोबाइल और आधार कार्ड लेकर मौके से फरार हो गए। UP News
पुलिस ने दोनों आरोपियों से कुल 34,960 रुपये बरामद करने की जानकारी दी है। राकेश के पास से 18,220 रुपये और आशीष के पास से 16,740 रुपये मिले। इसके अलावा पुलिस ने घटना में इस्तेमाल किए गए रक्तरंजित फावड़े और कुल्हाड़ी तथा दोनों आरोपियों के खून से सने कपड़े भी बरामद किए हैं। मृतका का आधार कार्ड भी आरोपियों के कब्जे से मिलने की बात पुलिस ने कही है। UP News
पुलिस के अनुसार राकेश को संस्थान की अंदरूनी व्यवस्था और सीसीटीवी कैमरों की जानकारी थी। इसी वजह से वह चोरी की योजना में शामिल हुआ था। अब पुलिस बरामद सामान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की आगे की जांच कर रही है। सुलतानपुर पुलिस ने इस दोहरे हत्याकांड के खुलासे के साथ दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में पुलिस अब घटना से जुड़े अन्य पहलुओं और बरामद साक्ष्यों की जांच कर रही है। UP News
विज्ञापन