SULTANPUR NEWS : ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा,एक की मौत एक घायल
SULTANPUR NEWS
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
28 Nov 2025 01:50 PM
SULTANPUR NEWS : सुल्तानपुर। सुल्तानपुर में बेकाबू एक ट्रक ने बाइक सवार को रौंद दिया। इसमें एक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा घायल है। उसको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना के बाद ट्रक सवार ट्रक समेत फरार हो गया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। घटना जिले के मोतिगरपुर थाना क्षेत्र में हुई।
मोतिगरपुर थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) राजकुमार वर्मा ने बताया कि बेलवारी गांव निवासी विकास सिंह (28) और आशुतोष उर्फ लकी सिंह (27) शुक्रवार शाम बाजार से घर लौट रहे थे, तभी मोतिगरपुर चौराहे पर पहुंचते ही कादीपुर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
वर्मा के मुताबिक, घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने दोनों युवकों को मोतिगरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उन्होंने बताया कि विकास ने जिला अस्पताल के रास्ते में दम तोड़ दिया, जबकि आशुतोष का इलाज किया जा रहा है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। वर्मा के अनुसार, टक्कर मारते ही चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। उन्होंने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और ट्रक चालक की तलाश जारी है।