सुल्तानपुर के अखण्डनगर में लोरपुर गोलीकांड से जुड़े वांछित आरोपी मुकेश वर्मा की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। जवाबी कार्रवाई में उसके बाएं पैर में गोली लगी, पूरे घटनाक्रम में पुलिस की कार्रवाई और आगे की कानूनी प्रक्रिया पर नजर बनी हुई है। पढ़े पूरी खबर

UP News:उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले में अखण्डनगर थाना क्षेत्र के लोरपुर गोलीकांड से जुड़े वांछित बदमाश की बुधवार रात पुलिस से मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके बाएं पैर में गोली लगी। घायल बदमाश को गिरफ्तार कर पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अखण्डनगर ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस के मुताबिक आरोपी के कब्जे से अवैध देशी तमंचा, कारतूस और मोटरसाइकिल बरामद हुई है। UP News
अखण्डनगर पुलिस टीम बुधवार रात क्षेत्र में गश्त करने के साथ संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम ने मोटरसाइकिल से जा रहे मुकेश वर्मा को देखा। पुलिस के अनुसार टीम को देखकर आरोपी ने मोटरसाइकिल की रफ्तार बढ़ा दी। पुलिस ने उसका पीछा किया तो आरोपी ने पुलिसकर्मियों पर जानलेवा फायरिंग कर दी। पुलिस का कहना है कि आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की गई, जिसमें आरोपी के बाएं पैर में गोली लगी। UP News
पुलिस के मुताबिक पांच अक्टूबर 2026 को अखण्डनगर थाने में लोरपुर गोलीकांड के संबंध में मुकदमा अपराध संख्या 234/2026 दर्ज किया गया था। इसमें बीएनएस की धारा 109, 115(2), 352, 351(3) और 3(5) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। इसी मामले में मुकेश वर्मा उर्फ मुन्ना को पुलिस वांछित बता रही थी। पुलिस के अनुसार उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे। बुधवार रात चेकिंग के दौरान वह पुलिस के सामने आ गया। UP News
मुठभेड़ के बाद पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक मोटरसाइकिल, एक अवैध देशी तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद करने का दावा किया है। UP News
विज्ञापन