उत्तर प्रदेश में 30 जून तक बढ़ाई गई गर्मियों की छुट्टियां
भारत
चेतना मंच
14 Jun 2025 06:28 PM
UP News : उत्तर भारत में भीषण गर्मी को देखते हुए उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद ने स्कूलों को 30 जून तक बंद रखने का ऐलान किया है । उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव सुरेंद्र कुमार तिवारी ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। उन्होंने कहा है कि अत्यधिक गर्मी एवं हीट वेव को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।
8 वीं कक्षा तक बंद रहेंगे स्कूल
उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद प्रयागराज के सचिव सुरेंद्र कुमार तिवारी ने आदेश जारी करते हुए कहा है कि परिषद द्वारा संचालित विद्यालयों, मान्यता प्राप्त विद्यालयों में गर्मियों की छुट्टियों को बढ़ा दिया गया है। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश में विद्यालयों में 20 अप्रैल 2025 से 15 जून 2025 तक ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किया गया था, लेकिन उत्तर प्रदेश में अत्यधिक गर्मी और हीट वेव के कारण ग्रीष्मकालीन अवकाश को 30 जून 2025 तक बढ़ा दिया गया है। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश में संचालित स्कूलों में आठवीं तक के छात्रों के लिए 30 जून 2026 तक विद्यालय बंद रहेंगे। 1 जुलाई से प्रदेश के सभी विद्यालय नियमित रूप से खुलेंगे। UP News