UP News : उत्तर प्रदेश में अंधविश्वास का कारोबार जोर-शोर से चल रहा है। आए दिन उत्तर प्रदेश के किसी न किसी जिले से अंधविश्वास से जुड़ी कोई न कोई घटना सामने आती ही रहती है। इसी कड़ी में एक मामला उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से सामने आया है, जहां अंधविश्वास के चलते एक युवक को अपनी जान तक गवानी पड़ गई। जानकारी के अनुसार मृतक ने घरेलू समस्या से मुक्ति पाने के लिए एक तांत्रिक से संपर्क किया था। उसी तांत्रिक ने युवक को अपने घर बुलाया और तेज धार वाले चाकू से उसका गला रेत दिया। यह पूरी घटना उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जनपद के बिलारी थाना क्षेत्र के कनोबी गांव की बताई जा रही है।
गन्ने के खेत में मिला था सड़ा गला शव
जानकारी के अनुसार 26 फरवरी को जंगल से सटे एक गन्ने के खेत में सड़ा गला शव मिला था। जिसके बाद मौक पर पहुंची पुलिस ने उसे कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। इसके बाद पुलिस ने जब मामले की पड़ताल शुरू की तो, मृतक की पहचान रामवीर सिंह पुत्र स्व. श्यामलाल निवासी रुस्तमपुर खास के रूप में हुई। वहीं पुलिस ने जब मृतक के परिजनों से पूछताछ की तो पता चला की रामवीर 12 फरवरी से अपने घर से गायब था। परिवार वालों ने उसकी काफी तलाश की लेकिन वो किसी को नहीं मिला। थककर मृतक के बेटे विपिन ने 13 फरवरी को बिलारी थाने में पिता की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। राजवीर की हत्या के बाद पुलिस ने जब परिजनों से पूछताछ की तो उन्होंने किसी से भी रंजिश से इंकार किया। परिजनों ने पुलिस को बताया कि पिछले कुछ दिनों से राजवीर बहुत कम बातें करते थे और मानसिक रूप से परेशान थे।
UP News
बेटी की शादी के चलते था परेशना
वहीं जब पुलिस ने हत्याकांड का सिरा तलाशना शुरू किया तो पुलिस एक तांत्रिक राजेश कश्यप के पास पहुंची। जानकारी के अनुसार तांत्रिक राजेश कश्यप ने आसपास के इलाके में यह बात फैला रखी थी कि उसे काली मां से सिद्धि प्राप्त है। जिसकी मदद से वह लोगों की परेशानियों को दूर कर सकता है। ऐसा बोल कर राजेश कश्यप ने रामवीर को अपने झांसे में फंसा लिया। रामवीर बेटी की शादी नहीं होने से परेशान था। इससे वह तनाव में रहता था। वह तांत्रिक के पास बेटी की शादी और तनाव से मुक्ति के लिए जाता था।
UP News
इस तरह हुई तांत्रिक की गिरफ्तारी
एक दिन उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के रहने वाले रामवीर से तांत्रिक ने परेशानी दूर करने का वादा किया और कहा कि बसंत पंचमी को अच्छा मुहूर्त है। यह बात सुनकर रामवीर तांत्रिक की झोंपड़ी में पहुंच गया। इसके बाद तांत्रिक ने जमकर शराब पी. फिर तंत्रमंत्र के बहाने वह रामवीर को झोंपड़ी से दूर गन्ने की खेत में ले गया। जहां उसने रामवीर को बेहोश कर चाकू से उसका गला रेत दिया। हत्या के बाद तांत्रिक ने रामवीर के खून से अपने माथे पर तिलक लगाया और वापस झोपड़ी लौट गया। इस मामले की सारी कड़ीया जोड़ कर आखिरकार पुलिस तांत्रिक तक पहुंच गई और उसे गिरफ्तार कर लिया है। वहीं तांत्रिक ने पुलिस के सामने अपना गुनाह कबूल कर लिया है।