विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी पिता बिग्गन अंसारी, उसकी बहन नूरजहां और बहनोई मोजिबुल्ला अंसारी को कुशीनगर से गिरफ्तार कर लिया है।

UP News: लखनऊ के गोमती नगर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में बक्से के भीतर मिले शव की पहचान हो गई। शव कुशीनगर की रहने वाली 15 साल की लड़की का था। हिंदू युवक से अफेयर के शक में पिता ने बहन और बहनोई के साथ मिलकर उसकी हत्या की। बांके से शव के 6 टुकड़े किए। सिर को वहीं फेंक दिया।
पुलिस ने आरोपी पिता बिग्गन अंसारी, उसकी बहन नूरजहां और बहनोई मोजिबुल्ला अंसारी को कुशीनगर से गिरफ्तार कर लिया है। बिग्गन अंसारी सेवरही थाना क्षेत्र का रहने वाला है। उसके बहन-बहनोई पडरौना थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं।
हिंदू लड़के से अफेयर का शक
पुलिस के मुताबिक, जयपुर टोला निवासी बिग्गन अंसारी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। शुरुआत में उसने खुद को निर्दोष बताया, लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर उसने बहन और बहनोई के साथ मिलकर बेटी बेबी शब्बा की हत्या करना स्वीकार कर लिया।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक उसने बताया कि उसे शक था कि बेटी का किसी हिंदू युवक से अफेयर है। उसकी दो बड़ी बेटियां पहले ही लव मैरिज कर चुकी थीं। वह नहीं चाहता था कि छोटी बेटी भी हिंदू युवक से लव मैरिज करे।
ऐसे मिला सुराग
लखनऊ जीआरपी ने ट्रेन के पूरे रूट पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की। कुशीनगर के तमकुही रोड रेलवे स्टेशन की सीसीटीवी फुटेज में अहम सुराग मिला। फुटेज में एक महिला समेत तीन लोग एक बड़ा टिन का बक्सा और एक थैला लेकर ट्रेन के स्लीपर कोच में रखते दिखाई दिए। कुछ ही देर बाद तीनों बगल के एसी कोच से उतर गए।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक तीनों की पहचान कुशीनगर के शिवरही निवासी बिग्गन अंसारी, उसकी बहन नूरजहां और बहनोई मुजीबुल्ला के रूप में हुई। UP News
लड़की के शरीर के 6 टुकड़े
अंसारी ने हत्या की पूरी साजिश रची। पत्नी और दोनों बेटों को रिश्तेदारी में भेज दिया। 16 मई को उसने अपनी बहन नूरजहां और बहनोई मुजीबुल्ला को घर बुलाया। फिर तीनों ने मिलकर शव को ठिकाने लगाने की योजना बनाई।
शव की पहचान छिपाने और उसके 6 टुकड़े किए गए। यह इसलिए भी किया गया ताकि शव आसानी से ठिकाने लगाया जा सके। लड़की का सिर अलग कर गांव के तालाब में फेंक दिया गया। धड़ को टिन के बक्से में रखा गया, हाथ और पैर एक अलग थैले में रख दिए। तीनों तमकुही रोड रेलवे स्टेशन पहुंचा और छपरा-गोमती नगर एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में बक्सा व बैग रख दिया। UP News
विज्ञापन