बड़ी सियासी हलचल: सपा और राजा भैया में गठबंधन पर बातचीत
Uttar Pradesh News
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
20 Feb 2024 09:58 PM
Uttar Pradesh News : यूपी की सियासत में इस समय बड़ी हलचल की खबर सामने आ रही है। UP में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के गठबंधन में खटास की खबरों के बीच एक बड़ी खबर आई है। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने कुंडा से विधायक राजा भैया से मुलाकात की है। कयास लगाए जा रहे हैं कि सपा प्रदेश अध्यक्ष ने राजा भैया के साथ गठबंधन को लेकर बातचीत की है।
सपा और राजा भैया में गठबंधन पर बातचीत
UP में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस गठबंधन को लेकर लगातार बड़ी खबरें सामने आ रही हैं। सूत्रों के मुताबिक यह माना जा रहा है कि सीट बंटवारे को लेकर कांग्रेस और सपा में बात नहीं बनी है। वहीं सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की धर्मपत्नी श्रीमती डिम्पल यादव ने बयान दिया है कि अभी भी कांग्रेस से सीटों के बंटवारे को लेकर बातचीत जारी है। सपा और कांग्रेस के गठबंधन को लेकर अभी तक तस्वीर साफ नहीं हुई है।Uttar Pradesh News
प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल और राजा भैया की मुलाकात
वहीं यूपी मे इस हलचल के बीच एक नई तस्वीर सामने आयी है जिसमें समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल और कुंडा से विधायक राजा भैया की मुलाकात हुई है। इसमें यूपी की 5 सीटों पर राजा भैया से बातचीत हुई है। दोनों नेताओं के बीच और क्या बातचीत हुई है इसके बारे में अभी तक पूरी तरह से खुलासा नहीं हुआ है।