यूपी : शिक्षक बना हैवान, मासूम छात्रा को बेरहमी से पीटा
Noida News New
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
28 Nov 2025 03:56 PM
Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश में इन दिनों छात्रों के साथ बदसुलुकी के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। इसी कड़ी में एक मामला उत्तर प्रदेश के सोनभद्र ज़िले के कोटा से सामने आई है। जहां एक सरकारी स्कूल में शिक्षक ने छात्रा को इतनी बुरी तरह से पीटा की छात्रा का हाथ ही टूट गया। शिक्षक की इस हरकत पर छात्रा के घरवालों ने उसके खिलाफ पुलिस में एफआईआर दर्ज करवाई। जिसके बाद पुलिस की ओर से एक्शन लेते हुए शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया गया और उसके खिलाफ एससी-एसटी एक्ट सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज करवाया गया है। साथ ही छात्रा का मेडिकल मुआयना भी करवाया जा रहा है।
पिता ने फैक्चर होने पर की शिकायत
इस बारे में जानकारी देते हुए छात्रा के पिता राजेंद्र मेहरा ने बताया कि उसकी 5 साल की बेटी अमायरा प्रथम कक्षा में पढ़ती है। शनिवार को स्कूल से रोती हुई घर आई तो पूछने पर बताया कि शिक्षक अब्दुल सत्तार ने पीटा और हाथ पकड़ कर जमीन पर पटक दिया, जिससे उसका हाथ टूट गया। जानकारी मिलने पर शिक्षा मंत्री ने इस मामले का संज्ञान लिया है और उसी समय जांच के आदेश दिए हैं और जिला शिक्षा अधिकारी ने तीन घंटे में रिपोर्ट देने को कहा है।
ग्रामीणों ने लगाए अध्यापकों पर कई आरोप
वहीं इस बीच ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि विद्यालय में अध्यापकों की ओर से छोटे-छोटे बच्चों से बर्तन साफ झाड़ू पोछा का काम कराया जाता है और ऐसा नहीं करने पर मारपीट की जाती है। परिजनों ने प्रिंसिपल देवेंद्र व्यास को शिक्षक अब्दुल सत्तार के खिलाफ मारपीट की शिकायत की है। शिक्षक को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जा रही है। कैथून थाने के एसएचओ हरलाल मीणा ने बताया कि विद्यालय की एक बच्ची अमायरा मेहरा के पिता राजेन्द्र मेहरा ने शनिवार दोपहर को एक रिपोर्ट थाने में दी थी, इसमें बताया था कि सरकारी स्कूल में कक्षा एक में पढ़ने वाली उसकी 5 वर्षीय बेटी अमायरा के साथ शिक्षक ने मारपीट की है। साथ ही बालिका का स्कूल से नाम काटने की धमकी भी दी है। उन्होंने शिक्षक अब्दुल सत्तार पर मारपीट का आरोप लगाया जिसमें बताया गया कि बच्ची के हाथ पर चोट आई है।