विज्ञापन
UP News: सीएम योगी ने उन्नाव में 570 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली 101 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।

UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्नाव में आयोजित एक जनसभा में विपक्ष पर तीखा हमला बोला। उन्होंने दोनों दलों को “भ्रष्ट” बताया और आरोप लगाया कि इन पार्टियों ने केवल अपने-अपने परिवारों के हित में काम किया।
सीएम योगी ने उन्नाव में 570 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली 101 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इसके बाद एक जनसभा में उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकारों ने वो काम किए जो पहले की सरकारों में नहीं हो सके।
कांग्रेस-सपा पर परिवारवाद का आरोप
मुख्यमंत्री ने कहा, "कांग्रेस के लिए गरीबों का मतलब नेहरू-गांधी परिवार है, जबकि सपा के लिए गरीबों का मतलब सैफई परिवार तक सीमित रहा है। इसके अलावा वे किसी के बारे में नहीं सोच सकते।”
सीएम योगी ने पिछली सरकारों पर गरीबों की आवाज दबाने और अपराधियों व माफियाओं को संरक्षण देने का आरोप लगाया। उन्होंने रामायण के पात्रों का उल्लेख करते हुए कहा, “जब मैं इन राज्य-संरक्षित माफियाओं को देखता हूं, तो मुझे खर, दूषण, मारीच और सुबाहु जैसे पात्र याद आते हैं।”
'मफियाओं के मरने पर बहते हैं आंसू'
मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया, "आपने कभी समाजवादी पार्टी या कांग्रेस के नेताओं को किसी गरीब के लिए आंसू बहाते हुए देखा है,
ये लोग माफिया के मरने पर आंसू बहाते हैं। जिन लोगों ने प्रदेश को माफिया राज में तब्दील कर दिया था, वे लोग आज उपदेश दे रहे हैं। 'नया उत्तर प्रदेश' इन भ्रष्टों को कतई स्वीकार करने को तैयार नहीं है।" UP News:
विज्ञापन