Missing News: दोस्त के साथ दिल्ली घूमने गया किशोर लापता
Missing News
भारत
चेतना मंच
06 Dec 2022 12:05 AM
Missing News: ग्रेटर नोएडा के कुलीपुरा गांव से अपने दोस्त के साथ दिल्ली घूमने गया किशोर संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया है। परिजनों ने उसे इधर-उधर काफी तलाश किया लेकिन कोई पता नहीं चला है। किशोर के वापस न लौटने से परिजन परेशान है। परिजनों ने इस मामले में कासना कोतवाली में किशोर की गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस किशोर की तलाश में जुटी है।
कासना कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक कुलीपुरा गांव के रहने वाले रिंकू कुमार का 16 वर्षीय बेटा शांतनु दो दिसंबर को अपने एक दोस्त आकाश के साथ दिल्ली घूमने के लिए गया था। लेकिन उसके बाद वह वापस घर नहीं लौटा। आकाश से पूछताछ करने पर पता चला है कि शांतनु को शाहदरा रेलवे स्टेशन पर एक महिला मिली थी। महिला से मिलने के बाद शांतनु ने आकाश को घर जाने के लिए कहा। इसके बाद से उसका कोई पता नहीं चला है। पिता ने काफी खोजबीन के बाद बेटे का सुराग नहीं लगने पर कासना कोतवाली में मुकदमा दर्ज करवाया है। कासना कोतवाली प्रभारी का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस किशोर की तलाश में जुटी है।