बारात आने से पहले ही प्रेमी संग फरार हुई दुल्हन, फिर हुआ ये ...
UP News
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 01:17 AM
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 01:17 AM
UP News : उत्तर प्रदेश में इन दिनों शादी से भाग जाना आम सी बात हो गई है। आए दिन उत्तर प्रदेश के किसी न किसी जिले से इस तरह की घटनाएं सुनने को मिलती ही रहती है। इसी कड़ी में एक ओर मामला उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से सामने आया है। जहां मेरठ के इंचौली की रहने वाली एक लड़की शादी के दिन घर से फरार हो गई। जब घरवालों ने उसकी तलाश शुरू की तब पता चला कि उनके पड़ोस में रहने वाला एक लड़का भी घर से गयाब है। इस बात की जानकारी होते ही युवती के परिजन युवक के घर पहुंच गए और हंगामा कर दिया। जानकारी के अनुसार दोनों अलग-अलग समुदाय के हैं।
कई समय से चल रहा था प्रेम प्रसंग
इस बारे में जानकारी देते हुए ग्रामीणों ने बताया कि युवक-युवती के बीच कई समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था और दोनों अलग-अलग समुदाय से हैं। इस बात पर गांव में तनाव का माहौल बन गया। युवती के परिजन और ग्रामीण इंचौली थाने पहुंच गए और युवती की बरामदगी को लेकर हंगामा करने लगे। जिसके बाद पुलिस हरकत में आई और युवक-युवती को दिल्ली से ढूंढ निकाला। वहीं दूसरी तरफ गांव में दोनों पक्षों के लोगों के बीच दिनभर बैठक होती रही। जिसके बाद दोनों पक्षों में सहमती हुई और युवती पक्ष ने लड़के पक्ष को बारात न लाने के लिए कहा, इतना सुनते ही एक बार फिर से हंगामा मच गया। जिसके बाद पुलिस अधिकारियों ने गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस की एक टुकड़ी तैनात कर दी है।
UP News
सर्विलांस के जरिए मिले युवक और युवती
उत्तर प्रदेश के मेरठ में हुई इस मामले के बारे में जानकारी देते हुए इंचौली थाना प्रभारी योगेंद्र कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला कि युवक ने कुछ दिन पहले ही नया सिम कार्ड खरीदा था, जिससे वह बात करता था। सर्विलांस के माध्यम से मोबाइल की लोकेशन दिल्ली की ओर मिली। दो टीमें वहां भेजी गईं। दोनों को बरामद कर लिया गया है। युवती को मेरठ की आशा ज्योति केंद्र भेज दिया गया। आज (06 मार्च) युवती के मजिस्ट्रेट के समक्ष 161 और 164 के बयान होंगे। जिसके बाद युवती के बयान के अनुसार ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
देश-विदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिए चेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।