उत्तर प्रदेश में कई मंत्रियों की हालत पतली ,केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान भी पीछे
Uttarpradesh News
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
04 Jun 2024 05:39 PM
Uttarpradesh News : उत्तर प्रदेश में कई मंत्रियों की हालत पतली , केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान भी पीछे। उत्तर प्रदेश में बीजेपी बड़ी हार की तरफ है। और बीजेपी के लिए सबसे बड़ा झटका है कि उत्तर प्रदेश से बीजेपी के कई केंद्रीय मंत्री इस बार चुनाव हार रहे हैं।
उत्तर प्रदेश में बीजेपी बड़ी हार की तरफ
Uttarpradesh News
बात करें बीजेपी के चर्चित मंत्री संजीव बालियान की तो मुज़फ़्फ़र नगर से बीजेपी के टिकट पर तीसरी बार चुनाव लड़ रहे केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान अपने प्रतिद्वंदी कांग्रेस के हरेंद्र मलिक से 20000 से ज्यादा वोटो से पीछे हैं । सहारनपुर में कांग्रेस के प्रत्याशी इमरान मसूद भाजपा के प्रत्याशी राघव लखनपाल से भारी मतों से आगे चल रहे हैं। वहीं नगीना में भी आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर रावण बीजेपी के प्रत्याशी पर 51000 वोटो की बढ़त ले चुके हैं।