16 वर्षीय बेटी हुई गर्भवती, आगबबूला पिता ने किया ये काम
Uttar Pradesh News
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 05:38 AM
Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आयी है जहां एक 16 वर्ष की गर्भवती लड़की के पिता ने कुल्हाड़ी से एक 60 वर्षीय बुजुर्ग पर बिना कुछ सोचे-समझे हमला कर दिया। घटना के बाद पूरे जिले में हडकंप मच गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और पूरे मामले की जांच कर रही है।
यह पूरी घटना उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले की है जहां एक 16 वर्षीय लड़की के पिता ने लड़की से अवैध सम्बन्ध बनाने के शक में जिले के ही एक 60 वर्षीय बुजुर्ग पर बिना कुछ सोचे-समझे धारदार कुल्हाड़ी से उसके गले पर जोरदार हमला कर दिया। इस पूरे घटना के बाद हमीरपुर जिले में हडकंप मच गया। आनन-फानन में बुजुर्ग के परिजनों ने उसे झांसी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान बुजुर्ग की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच कर रही है।
कुल्हाड़ी से किया बुजुर्ग की गर्दन पर वार
पुलिस ने मृतक बुजुर्ग की पहचान रामआसरे कुशवाहा के नाम से की है जो कि हमीरपुर के जलालपुर थाना क्षेत्र के न्यूलीवासा गांव का निवासी था। मृतक रामआसरे के दामाद अरविंद का कहना है कि अफवाह के बाद गर्भवती लड़की के परिजन मेरे ससुर से मन-मुटाव रखने लगे। जब रामआसरे 21 जनवरी 2024 की सुबह अपने घर के बाहर खड़े हुए थे तो इसी दौरान लड़की का पिता धार-धार कुल्हाड़ी लेकर आया और मौका मिलते ही मेरे ससुर पर वार कर दिया। जब सास, ससुर को बचाने के लिए दौड़ी तो हत्यारे ने सास से भी मारपीट करनी शुरू कर दी।
पिता के शक ने उजाड़ा कईयों का घर
Uttar Pradesh News
दरअसल जब 16 वर्षीय गर्भवती लड़की से पेट में पल रहे बच्चे के पिता का नाम पूछा गया तो उसने उस बुजुर्ग का नाम बता दिया। गुस्साए पिता ने न आव देखा न ताव कुल्हाड़ी से बुजुर्ग पर बेरहमी से हमला कर दिया। खून से लथपथ हुए घायल बुजुर्ग जमीन पर गिर पड़े जिसके बाद रोते-पीटते परिजनों द्वारा उन्हें इलाज के लिए पहले सरीला फिर उरेई ले जाया गया। वहां से डॉक्टरों द्वारा उन्हें झांसी मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया गया जहां उनका कुछ दिनों तक इलाज चलता रहा। बीते शुक्रवार को इलाज के दौरान बुजुर्ग की मौत हो गई। चौकी पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को बुजुर्ग का शव सौंप दिया है। मृतक के घर में मातम का माहौल छाया हुआ है वहीं बुजुर्ग के दामाद ने पुलिस को आरोपियों के खिलाफ ठोस कर्रवाई करने की गुहार लगाई है।
Uttar Pradesh Newsपुलिस ने दी घटना की जानकारी
उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में हुई इस घटना पर पुलिस का कहना है कि मृतक रामआसरे की 8 बेटियां हैं जिसमें से वह 6 बेटियों की पहले ही शादी करा चुके थे और उनकी दो बेटियां अब भी अविवाहित ही हैं। बुजुर्ग के दूसरे दामाद बृजेंद्र कुशवाहा का कहना है कि मेरे ससुर खेती किसानी करते थे। लड़की के परिजनों ने 1 जनवरी को उसका गर्भपात करा दिया था। रामआसरे के दामाद ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। जलालपुर थाना प्रभारी का कहना है कि बुजुर्ग की पत्नी की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ पहले से ही एफआईआर दर्ज कर ली गई थी और रामआसरे की मौत के बाद अब आरोपियों के खिलाफ हत्या से संबंधित धारा भी जोड़ी जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
देशविदेश की खबरों से अपडेट रहने लिए चेतना मंच के साथ जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।