Police पुलिस पेंशनर्स अधिवेशन में उठाया गया पेंशनरों का मुद्दा
Police
भारत
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 03:02 AM
Police लखनऊ। शुक्रवार को लखनउ में प्रदेश भर के सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी थी। लखनऊ में आयोजित उप्र पुलिस पेंशनर कल्याण संस्थान के 19वें वार्षिक अधिवेशन में पुलिस अधिकारियों का दर्द छलका। उनकी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया। उन्होंने विभाग पर आरोप लगाया कि उचित लाभ देने में उन्हें परेशान किया जाता है।
अधिवेशन में सबसे पहले दिवगंत पेंशनरों को श्रद्धांजली दी गयी। पूर्व पुलिस उप महानिरीक्षक एसके चन्द्र ने अपनी वार्षिक रिपोर्ट में कहा, एक जनवरी 2016 के पूर्व सेवानिवृत्त अनेक पुलिस पेंशनरों का पुनरीक्षित पीपीओ निर्गत नहीं हो पाया था जिससे वे सप्तम वेतन आयोग के शासनादेश से वंचित रह गए। जनपदों में पेंशनरों के लिए अतिथि गृह एवं कार्यालय कक्ष की उपलब्धता सुनिश्चित कराये जाने आदि बिन्दुओ को प्रमुखता से उठाया।
उन्होंने शस्त्र लाइसेंस वारिसों के नाम स्थानांतरित कराने में आ रही कठिनाइयों के तरफ पुलिस महानिदेशक का ध्यान आकर्षित कराया।
इस मौके पर अपर पुलिस महानिदेशक मुख्यालय डा एन रविंदर ने संस्थान के राज्यस्तरीय पदाधिकारियों का निर्वाचन संपन्न कराया। इसमें सेवानिवृत पुलिस महानिदेशक सुलखान सिंह को अध्यक्ष, पूर्व पुलिस महानिदेशक अतुल को उपाध्यक्ष, पूर्व आईजी आरके चतुर्वेदी को महासचिव, पीपीएस श्यामपाल को सचिव प्रथम, पीपीए महेन्द्र त्रिपाठी को सचिव द्वितीय, पीपीएस आर एल निरंजन को कोषाध्यक्ष निर्वाचित किया गया।
पुलिस महानिदेशक डा देवेन्द्र सिंह चौहान ने पुलिस पेंशनरों को पुलिस कार्यालयों एवं थानों में सम्मान दिये जाने की प्रतिबद्वता जतायी है। उनकी समस्याओं के निराकरण का भरपूर आश्वासन दिया।