फिर बदल सकता है यूपी का मौसम, इस दिन बारिश के साथ ओले के आसार
Uttar Pradesh News
भारत
चेतना मंच
29 Nov 2025 09:11 PM
Uttar Pradesh News : कुछ दिनों की राहत के बाद उत्तर प्रदेश में मौसम में फिर से गिरावट देखने को मिल रही है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी की वजह से एक बार फिर से उत्तर प्रदेश के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। उत्तर प्रदेश के कई जिलों में रात के समय ठंडक को लोग महसूस कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर सुबह भी तेज ठंडी हवा से सर्दी का एहसास बरकरार है। इसी कड़ी में मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में राज्य के तापमान में भारी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। हालांकि अभी भी रात के समय दिन की तुलना में ज्यादा ठंड हो रही है। लेकिन फरवरी के आखिर में मौसम के फिर से बदलाव देखने को मिल सकता है। हालांकि प्रदेश के कई इलाकों में 28 फरवरी को तेज बारिश के साथ ओले भी पड़ने की उम्मीद लगाई जा रही है।
उतार-चढ़ाव भरा रहेगा मौसम
वहीं उत्तर पश्चिम से आ रही हवाएं लगातार चलने से यूपी के लखनऊ, कानपुर, उन्नाव, रायबरेली, अमेठी और उसके आसपास के इलाके में रात में ठंड लौट आई है। जिसके चलते अगले 24 घंटे के बाद बादल के रहने के चलते न्यूनतम पारा चढ़ेगा। इसी बीच दिन में भी गर्मी बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, उतार-चढ़ाव भरा मौसम बना रह सकता है। रात के तापमान में वृद्धि हो सकती है। अगले कई दिन ऐसा ही सिलसिला चल सकता है। आसार हैं कि तापमान पर इसका असर पड़ सकता है। वहीं रात के तापमान में इजाफा हो सकता है।
Uttar Pradesh News
इन जिलों में बारिश की संभावना
आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में बीते सोमवार मौसम काफी शुष्क रहा। पिछले 24 घंटे के दौरान कानपुर और अयोध्या जिले में न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री सेंटीग्रेड दर्ज किया गया, जबकि प्रदेश में अधिकतम तापमान बहराइच जिले में 30.4 डिग्री सेंटीग्रेड दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार 28 फरवरी को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश और ओले गिरने की संभावना है। इसको लेकर अलर्ट भी जारी किया गया है। जारी किए गए अलर्ट के मुताबिक उत्तर प्रदेश के प्रयागराज, चित्रकूट, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, बलिया, मऊ, देवरिया, आजमगढ़, झांसी, कौशांबी, बांदा, फतेहपुर, महोबा, हमीरपुर, ललितपुर, वाराणसी समेत अन्य कई इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के चलते बारिश होने की संभावना है। साथ ही इन इलाकों में तेज हवाएं भी चल सकती हैं।