Ajab Gajab : युवक अपनी बीवी से कराता था गैर मर्दों को फोन, और इसके बाद ...
भारत
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 10:07 PM
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में पुलिस ने एक ऐसे युवक को गिरफ्तार किया है, जो अपनी बीवी से दूसरे गैर मर्दों को फोन कराता था। युवक की बीवी न केवल गैर मर्दों को फोन करती थी, बल्कि व्हाट्सऐप के जरिए चेट भी करती थी। इसके बाद दो पति पत्नी लोगों को अपने ऐसे जाल में फंसाते थे, जिससे निकलने के लिए लोगों को भारी कीमत चुकानी पड़ती थी।
थाना कुतुबशेर के मानकमऊ निवासी शहजाद को पुलिस ने हनीट्रैप में लोगों को फंसाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी अपनी पत्नी से लोगों की वाट्सएप और फेसबुक के माध्यम से बता कराता था। आरोपी महिला उन्हें बहला फुसलाकर अश्लील बातें करती थी और बातचीत की रिकॉर्डिंग भी करती थी। यहीं नहीं वीडियो कॉलिंग से भी बात करती थी।
हैनीट्रेप में फंसे व्यक्ति को रिकॉर्डिंग और मैसेज होने की बात कहकर ब्लैकमेल किया जाता था और हैनीट्रेप में फंसे व्यक्ति से अवैध वसूली की जाती थी। आज शाम को ही एक व्यक्ति से 30 हजार रुपये वसूले थे। हैनीट्रेप में फंसे व्यक्ति ने आरोपियों की थाना कुतुबशेर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने आरोपी के घर दबिश देकर उसे पकड़ लिया, जबकि उसकी पत्नी मौके से फरार हो गई। पुलिस ने आरोपी के पास से व्यक्ति से वसूल किये गए 30 हजार रुपये बरामद किये हैं।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा. एस.चनप्पा ने बताया कि जिले में हनीट्रैप के मामले होने की जानकारियां मिल रही थी। इसी के तहत सभी थानों की पुलिस को सर्तक कर आरोपियों को पकड़ने के निर्देश दिए गए थे।