
Jaya Kishori Attack Attempt : देश की मशहूर मोटिवेशनल स्पीकर और कथावाचक जया किशोरी लखनऊ में महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन (1090) के कार्यक्रम में महिलाओं को टिप्स देने के लिए आईं थीं। यहां पर उनके साथ ही एक बड़ी घटना घट गई। हालांकि जया किशोरी के मुंह बोले भाई की तहरीर पर हजरतगंज पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी दीपेश ठाकुरदास को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी मूल रूप से महाराष्ट्र का निवासी है जो कि सोशल मीडिया पर जया किशोरी को फॉलो करता है।