Prayagraj News:अज्ञात किशोरी का शव मिलने से मचा हड़कंप, पुलिस कर रही जांच
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 02:53 AM
Prayagraj News: जनपद के ममरेज थाना में जंघई चौकी में एक किशोरी का अज्ञात शव मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस को सूचना दी गई।
सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी सराय ममरेज तरुणेंद्र त्रिपाठी मय फोर्स को लेकर मौके पर पहुंच गए। वहीं शव को निकालने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं किशोरी की अभी तक पहचान नहीं हो सकी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
दुल्हन को भारी पड़ा रील बनाना, चालान के साथ बदनामी भी Viral Video
बजती गांव में सोमवार (Prayagraj News) को भैंस चराने को लेकर गए कुछ युवकों ने गांव के सुनसान पड़े इलाके की एक कुएं में झांक कर देखा गया तो एक शव कुएं में दिखाई दिया घटना गांव में सनसनी मच गई। अफरा तफरी के माहौल में मामले की जानकारी पुलिस को दी गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने बड़े प्रयास के बाद शव को बाहर निकाला था और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। किशोरी की अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी। कुएं में मिली किशोरी काला टीशर्ट और नीले कलर का लोअर पहना हुआ है।
किशोरी का शव मिलने पर इलाके में वहाँ के लोग तरह तरह की बात कर रहे हैं। वहीं स्थानीय लोगों ने हत्या कर शव को कुएं में फेंकने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। इस सम्बंध में इंस्पेक्टर सराय ममरेज ने बताया कि लाश पीएम के लिए भेजा गया हैॉ। रिपोर्ट के अनुसार कार्यवाही होगी। इस घटना से क्षेत्र में लोग काफी डर गए हैं।