जिन्होंने हमारे बहन बेटियों को,ऑपरेशन सिंदूर पर ये क्या बोल गए योगी
UP News
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
28 Nov 2025 03:22 PM
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
28 Nov 2025 03:22 PM
UP News : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ऑपरेशन सिन्दूर पर एक बड़ा बयान दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ऑपरेशन सिन्दूर की तारीफ़ करते हुए इसे पाकिस्तान के आतंकी मंसूबो के खिलाफ करारा जवाब बताया। उन्होंने कहा कि - जिन्होंने भी हमारी भारत की बहन बेटियों के सिन्दूर के साथ खिलवाड़ करने की कोशिश की , आज उन्हें इसकी कीमत अपने खानदान को खोकर चुकानी पड़ी है। उन्होंने ऑपरेशन सिन्दूर की सराहना करते हुए इसे भारत की बेटियों और माताओ की गरिमा से जोड़ा। उन्होंने आतंकवादियों को चेतावनी देते हुए कहा कि - जिन्होंने भी भारत माता के सम्मान की तरफ आँख उठा कर भी देखा , उन्हें माफ़ नहीं किया जाएगा।
आतंक के खिलाफ ‘ऑपरेशन सिंदूर’
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सराहना की। उन्होंने पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में भारतीय सेना द्वारा की गई कार्रवाई को देश की बहन-बेटियों के सम्मान और भारत माता की गरिमा की रक्षा के लिए उठाया गया एक सशक्त कदम बताया। उन्होंने आगे अपने बयान में कहा कि आतंक फैलाने वालों को अब कड़ी सजा मिलेगी और देश की सुरक्षा हमेशा ही सर्वोपरि रहेगी।
सेना की कार्रवाई को मिला सीएम का पूर्ण समर्थन
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तीनों सेनाओं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री और केंद्रीय मंत्रिमंडल को उत्तर प्रदेश की जनता की ओर से सैन्य कार्रवाई के लिए आभार प्रकट किया। उन्होंने पहलगाम आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों के प्रति अपनी संवेदनाएं भी प्रकट की।
मॉक ड्रिल का हुआ अभ्यास
लखनऊ की रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित मॉक ड्रिल कार्यक्रम में NDRF, SDRF, फायर ब्रिगेड, मेडिकल और रेस्क्यू टीमें शामिल रहीं। इस अभ्यास में एयर स्ट्राइक जैसी आपात स्थितियों से निपटने के लिए ब्लैकआउट, नागरिकों का सुरक्षित स्थानों की ओर जाना और घायलों को प्राथमिक उपचार देना जैसे कई महत्वपूर्ण चरण शामिल थे। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर जनता से अपील की कि वे अपने कर्तव्यों को समझें और सुरक्षा प्रयासों में भागीदार बनें।
मॉक ड्रिल पर सीएम ने जनता से की अपील
उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सुरक्षा केवल सरकारी एजेंसियों की जिम्मेदारी नहीं है। उन्होंने सभी एनसीसी, होमगार्ड्स, स्काउट्स और आम नागरिकों से देश की रक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आग्रह किया। UP News :