विज्ञापन
UP News: पीड़ित युवक के मुताबिक शादी 11 जून को हुई थी। लड़की का नाम रिया गुप्ता बताया गया था और पता हरिद्वार का।

UP News: रामपुर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि मुस्लिम लड़की ने खुद को हिंदू बताकर हिंदू युवक से ब्याह रचा लिया। पुलिस ने
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक आरोपी दुल्हन को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित पुनीत का आरोप है कि उसकी शादी रिया गुप्ता नाम की एक लड़की से कराई गई, लेकिन शादी के तीन दिन बाद पता चला कि महिला मुस्लिम है और पहले से शादीशुदा है।
पुनीत के मुताबिक शादी 11 जून को हुई थी। लड़की का नाम रिया गुप्ता बताया गया था और पता हरिद्वार का। मगर उसका नाम यास्मीन था वह जिला बरेली के आंवला की रहने वाली थी।
युवक ने बताया कि कल्लू और राम सिंह ने यह शादी करवाई थी और शादी कराने के नाम पर एक लाख रुपये भी ले लिए।
पुनीत का कहना है कि शादी के बाद तीसरे दिन लड़की ने तबियत खराब होने और डॉक्टर के पास जाने की बात कही। उसने बताया, "पत्नी को डॉक्टर के यहां लेकर गया, वह मुझसे बोली आप 2 मिनट बाहर चले जाओ, मैं बाहर आ गया. फिर मैं उसे लेकर घर आ गया, वह नखरे ज्यादा करने लगी तो मैं बाहर चला गया। मुझे पता चला की पुलिस घर पर पहुंची है जो कि लड़की ने बुलाई थी। उसका आधार कार्ड चेक किया गया तो उसमें उसका नाम यास्मीन लिखा हुआ था।'
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पीड़ित ने बताया कि इसका आधार कार्ड भी नकली था। सही वाला आधार कार्ड इसके मोबाइल में था। लड़की ने बताया कि कि मैं यह काम अपने बच्चों के पालन पोषण के लिए कर रही हूं। इसके बाद पुनीत ने कल्लू,राम सिंह और यास्मीन के खिलाफ केस दर्ज कराया।
पुलिस अधीक्षक रामपुर अनुराग सिंह युवक की शिकायत पर थाना सिविल लाइंस पर एक अभियोग पंजीकृत किया गया है। उन्होंने बताया आरोपी लड़की पहले से शादीशुदा थी और उसके बच्चे भी हैं और वह नई शादी के बाद घर से जेवर इत्यादि लेकर भागने की फिराक में थी। उसकी गिरफ्तारी हो गई है उसे जेल भेज दिया गया है। UP News
विज्ञापन