विज्ञापन
Lucknow : देशदीप एक डीसीएम गाड़ी चलाकर अपना घर चलाता था जो कुछ समय पहले ही फाइनेंस करवाई थी। गाड़ी की मंथली ईएमआई करीब 35 हजार रुपये थी।

UP NEWS : लखनऊ में एक दुखद घटना सामने आई है। एक शख्स ने कथित तौर पर अपने वाहन की ईएमआई न चुका पाने की वजह से आत्महत्या कर ली।
मृतक की पहचान 36 वर्षीय देशदीप के रूप में हुई। वह अपनी पत्नी के साथ आशियाना के रूचि खंड इलाके में एक किराए के मकान में रह रहा था। देशदीप मूल रूप से बाराबंकी जिले के जैतपुरा बरहेटा गांव का रहने वाला था।
देशदीप ने फाइनेंस करवाई थी डीसीएम
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक परिजनों का कहना है कि देशदीप एक डीसीएम गाड़ी चलाकर अपना घर चलाता था जो कुछ समय पहले ही फाइनेंस करवाई थी। गाड़ी की मंथली ईएमआई करीब 35 हजार रुपये थी। लेकिन कामकाज में नुकसान होने की वजह से देशदीप के लिए किश्त चुकाना मुश्किल हो रहा था।
बैंक से लगातार आ रहे थे फोन
परिजनों के मुताबिक तीन महीने की ईएमआई बकाया थी और बेंक की ओर से फोन पर फोन आए जा रहे थे। वो ईएमआई देने के लिए दबाव बना रहे थे और नहीं चुकाने पर गाड़ी जब्त करने की धमकी दे रहे थे। इस सब के चलते देशदीप गहरे तनाव में था।
पंखे से लटक कर दी जान
बुधवार रात को खाने के बाद सब सोने चले गए। देशदीप की पत्नी बाथरूम में गई थी और जब वापस लौटी तो दूसरे में उसने अपने पति को दुपट्टे के सहारे पंखे से लटका देखा। वह चीख पड़ी जिसे सुनकर पड़ोस के लोग भी आ गए सबने मिलकर देशदीप को नीच उतारा और उसे अस्पताल लेकर गए जहां डॉक्टरों ने देशदीप को मृत घोषित कर दिया।
पुलिस का कहना है कि परिजनो की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। लिखित शिकायत मिलने पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन