UP News: सोशल मीडिया पर शादी का वीडियो वायरल हो रहा है।

UP News: उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में एक अजीबो-गरीब शादी चर्चा का विषय बन गई है। तीन बहनों ने एक ही लड़के से शादी की है। विवाह का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हसनपुर क्षेत्र के धौरिया गांव की रहने वाली तीन बहनों - सरोज, सावित्री और संतोष ने श्यामपुरी गांव निवासी विकास उर्फ विक्कू के साथ शादी कर ली है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक 17 जुलाई को चामुंडा माता मंदिर में विवाह संपन्न हुआ। शादी में दोनों परिवारों का कोई सदस्य मौजूद नहीं था।
तीनों बहनें इंस्टाग्राम और फेसबुक जैसे प्लेटफॉर्म एक्टिव हैं। वे अपनी वीडियो रील्स की वजह से मशहूर भी हैं। विकास पीछले करीब 6 महीने से इनके कैमरामैन के रूप में काम कर रहा था। वह इनके वीडियो में कभी-कभी एक्टिंग भी करता है। इसी दौरान चारों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और उन्होंने साथ रहने का फैसला कर लिया।
तीनों बहने शादी की बताई ये वजह
तीनों बहनों का कहना है कि वे एक दूसरे अलग नहीं रह सकती। घरवालों ने जब उनकी शादी के लिए रिश्ते देखने शुरू किए तो उन्होंने यह कदम उठाने का फैसला किया। विकास का कहना है वो तीनों बहनों की भावनाओं को अच्छी तरह से समझता है।
हिंदू संगठनों का विरोध
मीडिया रिपोर्ट हिंदू संगठनों ने मंदिर परिसर में इस तरह के विवाह पर आपत्ति जताई है। उन्होंने इसे धार्मिक परंपरा के खिलाफ बताया। जब विवाद बढ़ा तो तीनों बहनों ने एक और वीडियो जारी किया जिसमें कहा कि उन्होंने अपनी मर्जी से विवाह किया है और वे सभी बालिग हैं। उनका कहना है कि उनका उद्देश्य केवल जीवनभर साथ रहना है।
इस पूरे मसले पर पुलिस का कहना है कि उन्हें इस बारे में जानकारी मिली है लेकिन किसी ने कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है।
विज्ञापन