उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में एक दर्दनाक हादसे ने सभी को झकझोर दिया। सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नारायणपुर में खेलते समय खुले नाले में गिरने से तीन वर्षीय मासूम की मौत हो गई। शुक्रवार सुबह नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों ने नाले की सफाई के दौरान बच्चे का शव बरामद किया।

UP News : उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में एक दर्दनाक हादसे ने सभी को झकझोर दिया। सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नारायणपुर में खेलते समय खुले नाले में गिरने से तीन वर्षीय मासूम की मौत हो गई। शुक्रवार सुबह नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों ने नाले की सफाई के दौरान बच्चे का शव बरामद किया। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया, वहीं स्थानीय लोगों में खुले नाले को लेकर आक्रोश देखने को मिला। मृतक बच्चे की पहचान नारायणपुर निवासी हलवाई राहुल के तीन वर्षीय बेटे रोशन के रूप में हुई है। UP News
जानकारी के मुताबिक, रोशन गुरुवार शाम घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान वह अचानक गायब हो गया। काफी देर तक बच्चे के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने आसपास के इलाकों में उसकी तलाश शुरू की। परिवार और स्थानीय लोगों ने देर रात तक बच्चे को खोजा, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी।
शुक्रवार सुबह करीब सात बजे नगर पालिका के सफाई कर्मचारी मोहल्ले के नाले की सफाई कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें नाले के अंदर एक बच्चे का शव दिखाई दिया। कर्मचारियों ने तुरंत शव को बाहर निकाला, जिसके बाद उसकी पहचान लापता रोशन के रूप में हुई। मासूम की मौत की खबर मिलते ही परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। मां और अन्य परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। UP News
घटना की सूचना मिलते ही सदर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली प्रभारी राजकुमार सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में बच्चे के नाले में गिरने से मौत होने की आशंका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। UP News
विज्ञापन