विज्ञापन
Top Headlines Today : चेतना मंच के ब्लॉग पर सबसे तेज, सटीक और विश्वसनीय कवरेज। एनसीआर, देश और दुनिया की प्रमुख खबरें एक जगह।

Breaking Daily Updates: चेतना मंच के ब्लॉग पर आपका स्वागत है। हम आपके लिए लाए हैं, सबसे तेज, सटीक और विश्वसनीय कवरेज। दिल्ली-नोएडा-गुरुग्राम समेत पूरे एनसीआर, देश और दुनिया की प्रमुख खबरें एक जगह :-
गंदे, घटिया खेल खेले गए, जिंदगी में कभी ऐसा चुनाव नहीं देखा ; ममता बनर्जी
पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 में हार के बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए, TMC प्रमुख ममता बनर्जी ने साफ कर दिया है कि वह सीएम पद से इस्तीफा नहीं देने जा रही हैं। उन्होंने कहा, "अगर उन्हें लगता है कि वे ज़बरदस्ती जीत जाएंगे और यह सोचते हैं कि मैं जाकर अपना इस्तीफ़ा दे दूंगी, तो ऐसा नहीं होगा। हम चुनाव नहीं हारे हैं। यह हमें हराने की उनकी ज़बरदस्ती की कोशिश है। आधिकारिक तौर पर वे चुनाव आयोग के ज़रिए हमें हरा सकते हैं। लेकिन नैतिक तौर पर मैं आपसे कह रही हूं कि हम चुनाव जीत गए हैं।"
ममता बनर्जी ने कहा, “हमने पूरी सरकारी मशीनरी के खिलाफ लड़ाई लड़ी, जिसमें प्रधानमंत्री और गृह मंत्री भी शामिल थे; इसमें सीधा दखल दिया गया। उन्होंने वोटर लिस्ट से 90 लाख नाम हटा दिए। जब हम कोर्ट गए, तो 32 लाख नाम बहाल कर दिए गए। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सात लाख और नाम, जो एक साथ जमा किए गए थे, उन्हें बाद में शामिल कर लिया गया, और इस बारे में किसी को पता भी नहीं चला? इससे पता चलता है कि कितने गंदे, घटिया और शरारती खेल खेले गए। मैंने अपनी ज़िंदगी में इस तरह का चुनाव कभी नहीं देखा। अपने छात्र जीवन से लेकर अब तक, मैंने कई चुनाव देखे हैं—यहाँ तक कि 2004 में भी, जब मैं अकेली थी—लेकिन मैंने इस तरह के अत्याचार कभी नहीं देखे।”
बनर्जी ने कहा, “ये अत्याचार चिंताजनक हैं। मैं INDIA गठबंधन के सभी नेताओं की आभारी हूँ। सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने मुझे फोन किया, उनके अलावा अरविंद केजरीवाल, उद्धव ठाकरे, अखिलेश यादव, तेजस्वी यादव और हेमंत सोरेन ने भी फ़ोन किया। INDIA गठबंधन के सभी सहयोगियों ने हमारे प्रति अपना पक्का समर्थन ज़ाहिर किया है। मेरा मानना है कि आने वाले दिनों में हमारी एकजुटता बनी रहेगी और मज़बूत होगी। अखिलेश ने आज ही आने का आग्रह किया, लेकिन मैंने उन्हें सुझाव दिया कि वे इसके बजाय कल आएं। इसलिए वे कल आएंगे, और बाकी लोग भी एक-एक करके आएंगे।”
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में बीजेपी प्रचंड जीत दर्ज करते हुए 207 सीटे जीतीं जबकि सत्तारूढ़ टीएमसी सिर्फ 80 सीटों पर ही जीत दर्ज कर पाई। खुद ममता बनर्जी भी भवानीपुर से चुनाव हार गईं।
दिल्ली में बारिश
दिल्ली के कुछ हिस्सों में मंगलवार शाम झमाझम बारिश हुई। ओले भी पड़े। इससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली।
बंगाल कैसे जीत लिया?
आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पश्चिम बंगाल के चुनाव परिणामों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "जिस दिल्ली और बंगाल को भाजपा 'मोदी वेव' की चरम सीमा पर नहीं जीत पाई। 2015 में दिल्ली में और 2016 में बंगाल में इनकी 3-3 सीट आई। उस दिल्ली और बंगाल को भाजपा ने तब जीत लिया जब मोदी जी की लोकप्रियता पूरे देश में पाताल में जा रही... कैसे?" बता दें बंगाल में बीजेपी ने 206 सीटों पर कब्जा कर प्रचंड बहुमत हासिल किया। टीएमसी को करारी हार का सामना करना पड़ा खुद सीएम ममता बनर्जी अपना चुनाव भवानीपुर सीट से हार गईं।
गंगा एक्सप्रेसवे हादसे पर सीएम योगी के निर्देश
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बदायूं जिले में गंगा एक्सप्रेसवे पर हुई सड़क दुर्घटना का संज्ञान लिया है। उन्होंने अधिकारियों को तत्काल घटनास्थल पर पहुंचने और राहत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। घायलों को उचित चिकित्सा उपचार सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बदायूं जिले के संभल सीमावर्ती क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे पर सोमवार देर-रात एक भीषण सड़क हादसे में 27 से अधिक यात्री घायल हो गए। थाना इस्लामनगर क्षेत्र स्थित टोल प्लाजा के आसपास एक तेज रफ्तार डबल डेकर बस आगे खड़े ट्रक में जा घुसी। घायलों में कई की हालत गंभीर बनी हुई।
राष्ट्रपति से मिलेंगे भगवंत मान
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आम आदमी पार्टी के विधायकों के साथ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करेंगे। वह आप के सात राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर 'गैरकानूनी दलबदल' का मुद्दा उठाएंगे। राघव चड्ढा सहित आप के 7 राज्यसभा सांसद 24 अप्रैल 2026 को बीजेपी में शामिल हो गए थे। राज्यसभा सभापति ने भी इसे अपनी मंजूरी दे दी थी।
CM भगवंत मान ने कहा, "एक कानून होना चाहिए; वरना, किसी भी पार्टी के पांच लोग यह दावा कर सकते हैं कि वे एक अलग पार्टी हैं। क्या बीजेपी में शामिल होने के बाद कोई कानून से ऊपर हो सकता है? कानून सबसे ऊपर है। मैं राष्ट्रपति को इस बारे में बताऊंगा और उन्हें हर बात से अवगत कराऊंगा..."
विज्ञापन