विज्ञापन
Top Headlines Today: चेतना मंच के ब्लॉग पर आपका स्वागत है। हम आपके लिए लाए हैं, सबसे तेज, सटीक और विश्वसनीय कवरेज। दिल्ली-नोएडा-गुरुग्राम समेत पूरे एनसीआर, देश और दुनिया की प्रमुख खबरें एक जगह।

Breaking Daily Updates: चेतना मंच के ब्लॉग पर आपका स्वागत है। हम आपके लिए लाए हैं, सबसे तेज, सटीक और विश्वसनीय कवरेज। दिल्ली-नोएडा-गुरुग्राम समेत पूरे एनसीआर, देश और दुनिया की प्रमुख खबरें एक जगह :-
'डीजल और पेट्रोल की कमी को लेकर फैली अफवाहें गलत'
हैदराबाद: केंद्रीय मंत्री किशन रेड्डी ने कहा, "आज तेलंगाना, आंध्र और कुछ अन्य जगहों पर डीजल और पेट्रोल की कमी को लेकर अफवाहें फैली हुई हैं। 'स्टॉक नहीं है' के बोर्ड देखकर लोगों में घबराहट फैल रही है, लेकिन यह पूरी तरह से गलत जानकारी है। तेलंगाना में पेट्रोल और डीजल की रोजाना की खरीद सामान्य से दोगुनी यानी 100 प्रतिशत तक बढ़ गई है, जिसकी वजह से कुछ समय के लिए थोड़ी दिक्कतें आ रही हैं। इस मामले पर मैंने सभी पेट्रोलियम कंपनियों को बुलाकर पूरी समीक्षा की है। हमारे पास पर्याप्त स्टॉक मौजूद है; किसी भी तरह की कोई समस्या नहीं है। कुछ लोगों ने यह झूठा दावा फैलाया है कि पश्चिम बंगाल में मतदान के बाद ईंधन की कीमतें बढ़ जाएंगी। यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि विपक्ष के नेता राहुल गांधी इस तरह की गलत जानकारी फैला रहे हैं।"
दोपहर 1 बजे तक 61 प्रतिशत से ज़्यादा मतदान
पश्चिम बंगाल : मतदान के दूसरे और अंतिम चरण में, दोपहर 1 बजे तक 3.21 करोड़ मतदाताओं में से 61 प्रतिशत से ज़्यादा लोगों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। पीटीआई के मुताबिक कुछ उम्मीदवारों पर हमले हुए। भवानीपुर सीट पर कुछ देर के लिए तनाव की स्थिति बन गई, जब मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और बीजेपी के शुभेंदु अधिकारी एक ही बूथ क्षेत्र में एक-दूसरे पर तंज कसने लगे।
कोलकाता, हावड़ा, हुगली, नदिया, उत्तर और दक्षिण 24 परगना और पुरबा बर्धमान ज़िलों के बूथों के बाहर सुबह 7 बजे से ही मतदाताओं की कतारें लग गईं; ये ज़िले बंगाल के चुनावी और राजनीतिक केंद्र माने जाते हैं। इस चरण में मतदान के लिए पात्र कुल मतदाताओं में से 1.57 करोड़ महिलाएं हैं और 792 तीसरे लिंग के मतदाता हैं।
PM मोदी का यूपी दौरा, वाराणसी में विक्रमादित्य वैदिक घड़ी देखी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उत्तर प्रदेश के दो दिन के दौरे पर हैं। उन्होंने काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना की। मंदिर परिवस में लगी विक्रमादित्य वैदिक घड़ी भी देखी। इसके बाद वे हरदोई जाएंगे और गंगा एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री बनारस लोकोमोटिव वर्क्स (बीएलडब्लू) से श्री काशी विश्वनाथ मंदिर तक रोड-शो में शामिल होंगे और आम जनता से सीधे संवाद करेंगे।
गाजियाबाद की सोसायटी में लगी आग
उत्तर प्रदेश: गाजियाबाद के इंदिरापुरम स्थित अभय खंड में 'गौर ग्रीन एवेन्यू' में भीषण आग लग गई है। बताया जा रहा है कि सोसाइटी की 10वीं मंजिल स्थित एक फ्लैट में लोगों ने धुंआ उठते देखा। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि आग कई फ्लैट तक पहुंच गई है। आग का धुंआ दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे तक से देखा जा सकता है। मौके पर फायर ब्रिग्रेड के कर्मचारी आग बुझाने की कोशिशें कर रहे हैं। आग लगने के कारणों का भी पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन