उत्तर प्रदेश के कासगंज में टैक्टर ट्रॉली तालाब में गिरी,7 बच्चो समेत 24 श्रद्धालुओं की मौत
Uttar Pradesh News
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 01:04 AM
Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश में इन दिनों सड़क हादसों का सिलसिला बढ़ता है जा रहा है। जिसको लेकर उत्तर प्रदेश ट्रैफिक पुलिस की ओर से लोगों से नियमों का पालन करने बात कही जा रही है, लेकिन इसके बाद भी प्रदेश में हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे। इसी कड़ी में एक और दर्दनाक हादसे की खबर उत्तर प्रदेश से सामने आई है। जिसमें 24 लोगों की मौत होने की खबर है। मौके पर चीख-पुकार मची है। ग्रामीण और पुलिसकर्मी राहत और बचाव कार्य में जुटे हैं। पूरा मामला उत्तर प्रदेश के कासगंज का बताया जा रहा है।
बेकाबू ट्रैक्टर ट्रॉली तलाब में गिरी
जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के कासगंज के पटियाली दरियावगंज मार्ग पर शनिवार सुबह करीब 10 बजे बेकाबू ट्रैक्टर ट्रॉली तालाब में गिर गई। ट्रॉली में सवार सात बच्चे और आठ महिला श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। घटनास्थल पर अपरा तफरी और चीख पुकार मची है वहीं आसपास के ग्रामीण और पुलिसकर्मी राहत और बचाव कार्य में जुटे हैं। पटियाली के स्वास्थ्य केंद्र पर तालाब से निकाले श्रद्धालुओं को भेजा गया है।
हादसे में 24 श्रद्धालुओं की मौत
उत्तर प्रदेश में हुए इस सड़क हादसे के दौरान ट्रॉली में 40 लोग सवार थे, जिनमें से अब तक 24 श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है। मृतकों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। श्रद्धालु एटा जिले के कहा गांव के बताए जा रहे हैं। इस बारे में जानकारी देते हुए सीएमओ राजीव अग्रवाल ने बताया कि हादसे में 24 की मौत हो चुकी है। इनमें सात मासूम बच्चे शामिल हैं, जबकि आठ महिलाएं हैं।
मुख्यमंत्री ने जताया दुख, मुआवजे का किया ऐलान
कासगंज में हुए इस सड़क हादसे पर उत्तर प्रदेश के सीएम योगी ने दुख जताया है। साथ ही उन्होंने हादसे में मरने वाले लोगों के परिजनों को 2-2 लाख रुपए की अर्थिक रुप से मदद करने का ऐलान किया है। इसके साथ ही उन्होंने इस हादसे में घायल हुए श्रद्धालुओं को 50 हजार का मुआवजा देने का भी ऐलान किया है।