यूपी के चंदौली में 7 वर्षीय बच्ची के साथ दर्दनाक घटना
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 06:49 PM
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के चंदौली जिले में एक 7 साल की मासूम बच्ची (Innocent girl) के साथ हुई हैवानियत ने पूरे इलाके को दहला दिया है। आशंका जताई जा रही है कि बच्ची के साथ पहले दुष्कर्म किया गया। उत्तर प्रदेश की यह पूरी जानकारी हम आपको विस्तार से बताते है। UP News
बता दे कि जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के अलीनगर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली यह बच्ची (Innocent girl) बीती रात करीब 9 बजे अचानक लापता हो गई थी। परिजनों ने पूरी रात उसे खोजने की कोशिश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। करीब आधी रात को बच्ची का शव घर के पास स्थित भूसे के कमरे में मिला, जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों ने तुरंत 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
रेप की आशंका, पुलिस ने तीन से चार लोगों को लिया हिरासत में
मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि बच्ची की डेड बॉडी की हालत बेहद खराब थी, जिससे साफ संकेत मिल रहे हैं कि घटना से पहले बच्ची (Innocent girl) के साथ दुष्कर्म किया गया। फिलहाल पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।एडिशनल एसपी चंदौली, अनंत चंद्रशेखर ने बताया कि “रात लगभग 1 बजे 112 नंबर पर सूचना मिली कि एक बच्ची (Innocent girl) का शव मिला है। तत्काल अलीनगर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम, डीएनए टेस्ट और अन्य मेडिकल जांच कराई जा रही है। तीन से चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है।”
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के पुलिस का कहना है कि घटना में शामिल आरोपियों की पहचान के लिए सभी वैज्ञानिक जांच कराई जा रही है। अधिकारियों का दावा है कि बहुत जल्द इस जघन्य हत्याकांड का खुलासा कर लिया जाएगा।