UP News; पिता ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि सुबह करीब 8 बजे उनकी बेटी घर पर अकेली थी। परिवार के अन्य सदस्य खेतों पर काम करने गए हुए थे।

UP News; उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में एक बेहद शर्मनाक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक 12 वर्षीय लड़की के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें की गईं। इस घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है और स्थानीय निवासियों व परिजनों में भारी आक्रोश व्याप्त है।
मामला मीरगंज थाना क्षेत्र का है। घटना 14 जुलाई 2026 की बताई जा रही है।
पीड़ित किशोरी के पिता ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि सुबह करीब 8 बजे उनकी बेटी घर पर अकेली थी। परिवार के अन्य सदस्य खेतों पर काम करने गए हुए थे। इसी का फायदा उठाकर गांव मोहम्दगंज निवासी आरोपी जबरन उनके घर में घुस आया. आरोपी ने वहां मौजूद नाबालिग किशोरी के साथ न केवल अश्लील हरकतें कीं, बल्कि उसे डराने-धमकाने का प्रयास भी किया।
घबराई और डरी हुई किशोरी ने किसी तरह वहां से भागकर खेतों पर काम कर रहे अपने परिजनों को आपबीती सुनाई। पिता का आरोप है कि आरोपी की यह हरकत पहली बार नहीं है। वह पहले भी किशोरी को आते-जाते समय परेशान करता रहा है, लेकिन घर में घुसकर दुस्साहस दिखाने की इस घटना ने सबको हिलाकर रख दिया है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने पीड़ित पक्ष की शिकायत पर मीरगंज थाना पुलिस ने गुरुवार रात को ही आरोपी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है. मीरगंज पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए स्पष्ट किया है कि तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल, आरोपी की धर-पकड़ के लिए पुलिस की टीमें सक्रिय हैं और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। पुलिस मामले के हर पहलू की गहनता से जांच कर रही है ताकि पीड़िता को न्याय मिल सके।
विज्ञापन