माफिया अतीक अहमद के बेटे उमर अहमद को लखनऊ जेल से प्रयागराज लाने के दौरान नवाबगंज टोल प्लाजा पर काफिले को लेकर विवाद खड़ा हो गया। टोल प्रबंधन का आरोप है कि उमर के साथ चल रहे करीब 25 से 30 निजी वाहनों ने बिना टोल शुल्क चुकाए बैरियर पार किया।

UP News : माफिया अतीक अहमद के बेटे उमर अहमद को लखनऊ जेल से प्रयागराज लाने के दौरान नवाबगंज टोल प्लाजा पर काफिले को लेकर विवाद खड़ा हो गया। टोल प्रबंधन का आरोप है कि उमर के साथ चल रहे करीब 25 से 30 निजी वाहनों ने बिना टोल शुल्क चुकाए बैरियर पार किया। इस दौरान टोल कर्मचारियों के साथ कथित तौर पर अभद्रता और धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। मामले में टोल प्लाजा प्रबंधन की ओर से नवाबगंज थाने में शिकायत दी गई, जिसके आधार पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायत में काफिले में शामिल कई वाहनों के नंबर भी पुलिस को उपलब्ध कराए गए हैं। UP News
जानकारी के मुताबिक, उमर अहमद को अदालत के आदेश पर पुलिस सुरक्षा में प्रयागराज लाया जा रहा था। उसे एक पारिवारिक जनाजे में शामिल होना था। 8 अगस्त की रात करीब 3:50 बजे उमर का काफिला नवाबगंज टोल प्लाजा के बूथ नंबर-3 पर पहुंचा। शिकायत के अनुसार, उमर को लेकर चल रहे सरकारी वाहनों के गुजरने के बाद उनके पीछे बड़ी संख्या में निजी वाहन टोल प्लाजा पहुंचे। टोल प्रबंधन का आरोप है कि काफिले में शामिल करीब 25 से 30 वाहनों ने टोल शुल्क का भुगतान किए बिना बैरियर पार कर लिया। टोल प्रबंधन की शिकायत के मुताबिक, कर्मचारियों ने जब वाहनों को रोककर टोल शुल्क जमा कराने का प्रयास किया तो कथित तौर पर उनके साथ गाली-गलौज और अभद्रता की गई। शिकायत में कर्मचारियों को धमकी दिए जाने का भी आरोप लगाया गया है। टोल प्रबंधन का यह भी आरोप है कि कुछ वाहन तेज रफ्तार में बैरियर पार करते हुए आगे निकल गए। इस दौरान टोल प्लाजा के बैरियर को नुकसान पहुंचने की बात भी शिकायत में कही गई है। UP News
टोल प्लाजा प्रबंधन ने पुलिस को दी गई शिकायत के साथ काफिले में शामिल बताए जा रहे कई वाहनों के नंबर भी उपलब्ध कराए हैं। इनमें UP32 NJ 1458, UP70 HP 8416, UP32 QC 0072, UP32 EZ 2056, UP70 HB 1786, UP70 DL 6CT 9370, UP60 AV 5378, UP70 HX 3080, UP70 GV 2525, UP32 GE 8243, UP32 KR 3795 और UP70 GQ 4834 सहित अन्य वाहन शामिल बताए गए हैं। UP News
विज्ञापन