
UmeshPal murder case/ प्रयागराज। बाहुबली अतीक अहमद के सहयोग सफदर अली के प्रयागराज के चकिया इलाके में बुलडोजर चलाने की कार्रवाई शुरु कर दी गई है। बुलडोजर चलाने से पहले घर का सारा सामान पुलिस प्रशासन ने बाहर निकलवाया । लगातार तीसरे दिन उमेश पाल हत्याकांड में शामिल आरोपितों पर बुलडोजर का कहर कायम है। प्रयागराज में एक अतीक को मटियामेट करने के अभियान में आधा दर्जन बुलडोज़र जुटे हैं।
बुधवार को खालिद जफर के घर पर बुलडोजर चलाया गया था और आज अतीक के सहयोगी सफदर अली के मकान पर बुलडोजर चलाया जा रहा है।
आपको बता दें कि प्रयागराज में उमेश पाल हत्याकांड के बाद पुलिस प्रशासन माफिया के खिलाफ योगी बाबा पूरे एक्शन में नजर आ रहे हैं। बाहुबली अतीक अहमद और उसके सहयोगियों पर बाबा का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है।
सफदर अली की संपत्ति पर आज फिर प्रशासन का बुलडोजर चलाया जा रहा है। हुमनगंज थाना क्षेत्र के चकिया इलाके में सफदर अली की अवैध संपत्ति हटाई जा रही है। सफदर अली हथियारों का बड़ा माफिया बताया जा रहा है। मौके पर भारी फोर्स तैनात कर दी गई है।
हथियार सप्लाई करता था सफदर अतीक अहमद के एक और करीबी के घर को मिट्टी में मिलाने की तैयारी हो चुकी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, चकिया के 60 फीट रोड पर स्थित सफदर अली के मकान पर भी बुलडोजर चल गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सफदर अली बाहुबली अतीक अहमद को हथियार सप्लाई किया करता था। चकिया के 60 फीट रोड पर स्थित यह घर उसके बेटों सैय्यद कमर अब्बास और सैय्यद फजल अब्बास के नाम है। सफदर अली पिछले 40 सालों से प्रयागराज के जॉनसन गंज में SSA गन हाउस के नाम से एक दुकान चलाता है। आरोप है कि वह अतीक अहमद को हथियार सप्लाई किया करता था। बता दें कि इसके पहले PDA ने जफर अहमद के मकान को अवैध बताकर बुलडोजर से जमींदोज कर दिया था। यूँ ज़मीन में दफ़न किया जा रहा है अतीक के गुर्गे का महल [video width="640" height="352" mp4="https://chetnamanch.com/wp-content/uploads/2023/03/WhatsApp-Video-2023-03-02-at-3.19.32-PM.mp4"][/video] [video width="640" height="352" mp4="https://chetnamanch.com/wp-content/uploads/2023/03/WhatsApp-Video-2023-03-02-at-1.44.35-PM.mp4"][/video]