Umesh Pal Murder Case : गोली लगने के बाद शूटर असद से भिड़ गया था उमेश पाल
Umesh Pal Murder Case: Umesh Pal clashed with Asad after being shot
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 12:54 AM
Umesh Pal Murder Case : विधायक राजूपाल हत्याकांड में मुख्य गवाह उमेश पाल की हत्या का एक और सीसीटीवी फुटेज 20 दिन बाद सामने आया है, जिसमें उमेश पाल गोली लगने के बाद भी शूटर असद से भिड़ता हुआ दिखाई दे रहा है। यह सीसीटीवी फुटेज 44 सेकंड का है, जिसमें असद पिस्टल से फायर करते हुए दिख रहा है। असद ने गली में ही उमेश को पकड़ लिया और उसके सिर पर गोली मारने की कोशिश की। वहीं असद के पीछे आए गुड्डू मुस्लिम ने गली में भाग रहे उमेश पाल के गनर को निशाना बनाकर बम भी फेंका था।
Umesh Pal Murder Case :
उमेश पाल हत्याकांड में एक नया सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। इसमें असद और उमेश पाल के बीच हाथापाई होती दिख रही है। उमेश, असद के चंगुल से निकलकर गली में बने पहले मकान में घुसने की कोशिश करता है, लेकिन तब तक उसको गोलियों से छलनी कर दिया जाता है। सीसीटीवी वीडियो में दिख रहा है कि गोलियों की आवाज सुनकर एक लडक़ी भी वहां पहुंचती है और उमेश के पास जाती है लेकिन फायरिंग देखकर वह डर जाती है।
[video width="640" height="352" mp4="https://test.chetnamanch.com/wp-content/uploads/2023/03/WhatsApp-Video-2023-03-16-at-4.41.13-PM.mp4"][/video]
लडक़ी भागकर उमेश के घर पहुंच कर उसकी जानकारी देती है। फुटेज में असद अपनी कमर में पिस्टल खोंसते दिख रहा है और उसी वक्त गोली लगने से जख्मी गनर राघवेंद्र गली में भागता हुआ नजर आ रहा है। पीछे से गुड्डू मुस्लिम भी उस पर बम फेंक देता है। 24 फरवरी को उमेश पाल और दो सरकारी गनर की दिनदहाड़े गोली और बम मार कर हत्या कर दी थी।