
UmeshPal Murder Case : प्रयागराज। उमेश पाल हत्याकांड में उत्तर प्रदेश पुलिस ने माफिया के एनकाउंटर शुरू कर दिए हैं। खबर आ रही है कि उमेश पाल हत्याकांड में एक आरोपी का एनकाउंटर हुआ है। अरबाज़ नाम के बदमाश को पुलिस ने ढेर कर दिया है। बताया जा रहा है कि एसओजी और प्रयागराज पुलिस ने यह एनकाउंटर नेहरू पार्क के जंगल में किया है। बाकी आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है। मारा गया अरबाज उमेश पाल हत्याकांड को अंजाम देने वाले शूटरों की गाड़ी चला रहा था।
उमेश पाल की हत्या में जिस क्रेटा कार का इस्तेमाल किया गया था, उसे अरबाज ही चला रहा था। मारे गए बदमाश अरबाज को पूर्व सांसद अतीक अहमद का करीबी बताया जा रहा है। सल्लापुर का रहने वाला अरबाज, अतीक अहमद की गाड़ी भी चलाता था। धूमनगंज इलाके में स्थित नेहरू पार्क के जंगल में अरबाज को ढेर किया गया है। इस एनकाउंटर में एक पुलिसकर्मी के भी घायल होने की खबर है।
एनकाउंटर में घायल अरबाज को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
[video width="640" height="352" mp4="https://chetnamanch.com/wp-content/uploads/2023/02/WhatsApp-Video-2023-02-27-at-3.37.59-PM.mp4"][/video]