फतेहपुर जेल से मुस्लिम भक्त रामलला के दरबार पहुंचा अनोखा दान
UP News
भारत
चेतना मंच
29 Feb 2024 03:51 PM
UP News : उत्तर प्रदेश के अयोध्या में रामलला को विराजे एक महीना से ज्यादा हो चुका है। इस दौरान उत्तर प्रदेश के अलावा देश और दुनिया से भक्त राम लला के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। इसके साथ ही यहां पहुंचने वाला हर भक्त अपने मन के अनुसार पैसों से लेकर सोना-चांदी के आभूषण दान कर रहा है। इसी बीच रामलला के दरबार में एक ऐसा चेक आया, जिसे देख कर सभी हैरान रह गए। दरअसल अयोध्या में उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जेल से एक कैदी ने अपनी कमाई रामलला को अर्पित की थी।
कैदी ने 1,075 रूपये किए अर्पित
जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश की फतेहपुर जेल में निरुद्ध बंदी जियाउल हसन राम जानकी पुरम का रहने वाला है। जिसने झाड़ू लगाने के बदले मिले मेहनताने से डेढ़ महीने की कमाई श्री रामलला को समर्पित की है। जियाउल हसन के अनुरोध पर जेल प्रशासन ने चेक बनाकर ट्रस्ट को भेजा है। इसके साथ ही कैदी का प्रार्थना पत्र भी है।
UP News
25 करोड़ से ज्यादा का आया दान
उत्तर प्रदेश के अयोध्या स्थित राम मंदिर में आ रहे दान की जानकारी देते हुए श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट कार्यालय ने बताया कि अलग-अलग दान काउंटर और दान पात्र में समर्पित की गई धनराशि की बात करें, तो यह लगभग 25 करोड़ रुपये है। राम भक्तों की ओर से समर्पित किए गए धनराशि में चेक, ड्राफ्ट और नगद राशि शामिल है। हालांकि, विदेशी राम भक्तों की ओर से किए गए समर्पण के साथ वह धनराशि की गणना इसमें नहीं है, जो राम भक्तों ने सीधे बैंक के माध्यम से दान दी है।
देश-विदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिए चेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।