भारत ने यूएनएससी में पाकिस्तान की पोल खोली, लाखों महिलाओं का रेप करने का किया पर्दाफाश
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 02:22 AM
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 02:22 AM
भारत की स्थायी प्रतिनिधि पर्वथनेनी हरीश ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद UNSC में पाकिस्तान में महिलाओं की दयनीय स्थिति का पर्दाफाश किया। उन्होंने 1971 के आॅपरेशन सर्चलाइट का जिक्र करते हुए कहा कि पाकिस्तान ने अपने ही देश में नरसंहार किया और करीब 4 लाख महिलाओं के साथ सामूहिक बलात्कार किया था। पाकिस्तान में महिलाआें को लेकर इस तरह की निगेटिविटी शुरू से ही है। UNSC Meeting :
पाकिस्तान के सच का पर्दाफाश किया
यूएनएससी में महिलाओं की सुरक्षा और शांति व्यवस्था पर आयोजित बहस के दौरान भारत के स्थायी प्रतिनिधि हरीश ने कहा कि पाकिस्तान झूठ फैलाकर दुनिया का ध्यान भटकाता है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान केवल अपने देश पर ही नहीं, बल्कि महिलाओं और नागरिकों के अधिकारों पर भी हिंसा करता है। पाकिस्तान ने अपने ही देश में 1971 में आॅपरेशन सर्चलाइट के दौरान चार लाख महिलाओं के साथ सामूहिक बलात्कार किया था।
भारत के महिला शांति सैनिकों को बढ़ावा देने पर भी प्रकाश डाला
हरीश ने भारत के महिला शांति सैनिकों को बढ़ावा देने की भूमिका पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने डॉ. किरण बेदी का उदाहरण देते हुए बताया कि भारत की पहली आईपीएस अधिकारी 2003 में संयुक्त राष्ट्र पुलिस डिवीजन की पहली महिला पुलिस सलाहकार बनीं। उन्होंने कहा कि महिलाओं की मौजूदगी शांति मिशनों की सफलता के लिए बेहद जरूरी है और वे लैंगिक हिंसा को रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। विदेश मंत्री जयशंकर के अनुसार, महिला शांति सैनिक शांति की दूत हैं और समाज के हर वर्ग तक शांति प्रक्रिया को पहुँचाने में योगदान देती हैं।