उत्तर प्रदेश में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया गया है। शासन की ओर से 20 IPS अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। तबादला सूची में कई जिलों के पुलिस कप्तान बदले गए हैं, जबकि कुछ अधिकारियों को पुलिस कमिश्नरेट और पीएसी में नई जिम्मेदारी दी गई है।

UP News : उत्तर प्रदेश में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया गया है। शासन की ओर से 20 IPS अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। तबादला सूची में कई जिलों के पुलिस कप्तान बदले गए हैं, जबकि कुछ अधिकारियों को पुलिस कमिश्नरेट और PAC में नई जिम्मेदारी दी गई है। तबादलों के तहत बस्ती, जौनपुर, बाराबंकी, मुजफ्फरनगर, बलिया, हापुड़, मऊ, गाजीपुर, जालौन, बागपत, आजमगढ़ और बरेली समेत कई जिलों में पुलिस अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं। इसके अलावा अपर पुलिस महानिदेशक स्तर पर भी महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। UP News
तबादला सूची के अनुसार यशवीर सिंह को बस्ती के पुलिस अधीक्षक (SP) पद से हटाकर जौनपुर का पुलिस अधीक्षक (SP) बनाया गया है। जौनपुर के पुलिस अधीक्षक (SP) कुँवर अनुपम सिंह को PAC मुख्यालय, लखनऊ भेजा गया है। बाराबंकी के पुलिस अधीक्षक (SP) पद की जिम्मेदारी रवीना त्यागी को दी गई है। वहीं अर्पित विजयवर्गीय को बाराबंकी से स्थानांतरित कर पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ में पुलिस उपायुक्त (DCP) बनाया गया है। मुजफ्फरनगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) संजय कुमार को 04वीं वाहिनी PAC, प्रयागराज का सेनानायक (Commander) बनाया गया है। उनके स्थान पर सूरज कुमार राय को बागपत के पुलिस अधीक्षक (SP) पद से स्थानांतरित कर मुजफ्फरनगर का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) बनाया गया है। UP News
ओमवीर सिंह को बलिया के पुलिस अधीक्षक (SP) पद से स्थानांतरित कर बस्ती का पुलिस अधीक्षक (SP) बनाया गया है। वहीं गाजीपुर के पुलिस अधीक्षक (SP) ईज राजा को बलिया का पुलिस अधीक्षक (SP) बनाया गया है। विनय कुमार सिंह को जालौन से गाजीपुर भेजा गया है। वहीं मऊ के पुलिस अधीक्षक (SP) सर्वेश कुमार मिश्रा को जालौन की जिम्मेदारी दी गई है। कमलेश बहादुर को मऊ के पुलिस अधीक्षक (SP) पद से हटाकर पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश के लोक शिकायत मुख्यालय में पुलिस अधीक्षक (SP) बनाया गया है। UP News
कुँवर ज्ञानन्जय सिंह को हापुड़ के पुलिस अधीक्षक (SP) पद से स्थानांतरित कर पुलिस कमिश्नरेट प्रयागराज में पुलिस उपायुक्त (DCP) बनाया गया है। हापुड़ की जिम्मेदारी मधुन कुमार सिंह को दी गई है। बरेली नगर के पुलिस अधीक्षक (SP) मानुष पारीक को आजमगढ़ नगर का पुलिस अधीक्षक (SP) बनाया गया है। वहीं आजमगढ़ नगर से चिराग जैन को बरेली नगर का पुलिस अधीक्षक (SP) बनाया गया है। UP News
पूर्णेन्दु सिंह को पुलिस अधीक्षक/स्टाफ ऑफिसर टू डीजीपी के पद से स्थानांतरित कर बागपत का पुलिस अधीक्षक (SP)बनाया गया है। वहीं आलोक राज नारायण को हरदोई में सहायक पुलिस अधीक्षक (SP) के पद से पदोन्नत जिम्मेदारी देते हुए मथुरा का अपर पुलिस अधीक्षक (Addl. SP) बनाया गया है। सुरेश चन्द्र रावत को मथुरा से स्थानांतरित कर जालौन का पुलिस अधीक्षक (SP) बनाया गया है। UP News
तबादला सूची में अपर पुलिस महानिदेशक (ADG) स्तर पर भी बदलाव किया गया है। ए. सतीश गणेश को अपर पुलिस महानिदेशक यातायात एवं सड़क सुरक्षा (ADG, Traffic and Road Safety), उत्तर प्रदेश, लखनऊ की जिम्मेदारी दी गई है। उनके पास अपराध शाखा के अपर पुलिस महानिदेशक (ADG) का अतिरिक्त प्रभार भी था। वहीं भगवान एस. श्रीवास्तव को अपर पुलिस महानिदेशक तकनीकी सेवाएं (ADG Technical Services), उत्तर प्रदेश, लखनऊ के साथ-साथ अपर पुलिस महानिदेशक अपराध (ADG Crime), उत्तर प्रदेश, लखनऊ का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। UP News
20 IPS अधिकारियों के तबादले के बाद अब संबंधित जिलों में नई तैनाती के अनुरूप पुलिस व्यवस्था आगे बढ़ेगी। खास तौर पर बस्ती, जौनपुर, बाराबंकी, मुजफ्फरनगर, बलिया, हापुड़, मऊ, गाजीपुर, जालौन, बागपत और आजमगढ़ जैसे जिलों में नेतृत्व परिवर्तन का असर पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर दिखाई दे सकता है। UP News
विज्ञापन