विज्ञापन
उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने युवाओं को सरकारी सेवा में अवसर देने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने प्राविधिक सहायक ग्रुप-सी के 3446 पदों पर चयन सूची जारी कर दी है।

UP News : उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने युवाओं को सरकारी सेवा में अवसर देने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने प्राविधिक सहायक ग्रुप-सी के 3446 पदों पर चयन सूची जारी कर दी है। लंबे समय से प्रतीक्षित इस भर्ती प्रक्रिया का अंतिम परिणाम मंगलवार (23 जून 2025) को घोषित किया गया, जिससे हजारों अभ्यर्थियों में खुशी की लहर दौड़ गई है। आयोग ने इस भर्ती के लिए 13 जुलाई 2025 को लिखित परीक्षा आयोजित की थी। चयनित अभ्यर्थियों को अब कृषि विभाग में रिक्त पदों के अनुरूप विभिन्न जनपदों में तैनाती दी जाएगी। कृषि निदेशक इन नियुक्तियों की प्रक्रिया आगे बढ़ाएंगे। UP News
इस चयन प्रक्रिया में आरक्षण व्यवस्था के तहत सामाजिक संतुलन को ध्यान में रखते हुए अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। जारी आंकड़ों के अनुसार विभिन्न वर्गों में पारदर्शी तरीके से सीटों का वितरण किया गया है। जिसमें सामान्य वर्ग से 1813, अन्य पिछड़ा वर्ग से 629, अनुसूचित जाति से 509, अनुसूचित जनजाति से 151 तथा आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग से 344 अभ्यर्थियों को सफलता मिली है। इस परिणाम के साथ ही चयनित युवाओं के लिए सरकारी सेवा का मार्ग प्रशस्त हुआ है, वहीं राज्य सरकार ने सभी सफल अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। UP News
प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने चयनित अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह भर्ती प्रक्रिया लंबे समय से लंबित थी, जिसे अब सफलतापूर्वक पूरा किया गया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि नए चयनित युवा कृषि विभाग की कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाएंगे। कृषि राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख ने भी सभी सफल अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं कृषि सचिव इंद्र विक्रम सिंह ने कहा कि यह भर्ती राज्य के कृषि क्षेत्र के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। इससे फील्ड स्तर पर कार्यों में तेजी आएगी और योजनाओं के क्रियान्वयन में सुधार होगा। उन्होंने यह भी कहा कि यह कदम उत्तर प्रदेश को एक ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था के लक्ष्य की ओर ले जाने में सहायक सिद्ध होगा। साथ ही, इससे किसानों की आय बढ़ाने और कृषि सेवाओं को मजबूत करने में भी मदद मिलेगी। इस अवसर पर प्रमुख सचिव (कृषि) रविंद्र और कृषि निदेशक डॉ. पंकज त्रिपाठी सहित विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारियों ने चयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं दीं। अधिकारियों ने कहा कि नए युवाओं के जुड़ने से विभागीय कार्यों में गति और गुणवत्ता दोनों में सुधार होगा। UP News
विज्ञापन