
स्थानीय लोगों ने दंपति को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने सावित्री को मृत घोषित कर दिया। भाजपा नेता रामजश यादव का अस्पताल में इलाज हो रहा है और उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है। थाना प्रभारी श्रीराम पाण्डेय ने बताया कि घायल भाजपा नेता के पुत्र ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।