UP Accident News : बहराइच में रोडवेज बसों की टक्कर में 13 यात्री जख्मी
UP Accident News: 13 passengers injured in roadways bus collision in Bahraich
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 11:18 AM
UP Accident News : बहराइच जिले के जरवल रोड क्षेत्र में बहराइच-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर राज्य परिवहन निगम की दो बसों की आमने—सामने की टक्कर हो जाने से 13 यात्री घायल हो गये। पुलिस अधीक्षक प्रशान्त वर्मा ने बुधवार को बताया कि मंगलवार को जरवल रोड थाना क्षेत्र के रिठौरा के पास बहराइच से लखनऊ जा रही रोडवेज बस की लखनऊ से गोंडा जा रही एक अन्य रोडवेज बस से आमने सामने की टक्कर हो गयी। हस हादसे में दोनों बसों के कुल 13 यात्री घायल हो गये।
वर्मा ने बताया कि आसपास के थानों से पुलिस बल भेजकर यात्रियों को बस से निकाला गया तथा अस्पताल पहुंचाया गया। सभी घायलों का नजदीक के सरकारी अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है तथा सभी की हालत खतरे से बाहर है।