
हादसे में 40 लोग घायल
ट्रैक्टर अनियंत्रित होने से ट्राली सड़क किनार खड्ड में पलट गई। ट्राली में सवार महिलाओं व बच्चों सहित लगभग 40 लोग घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से घायलों को ट्राली के नीचे से निकालकर सीएचसी पहुंचाया गया।
मौके पर पहुंचे हैं अधिकारी
हॉस्पिटल में एक साथ 40 घायल आ जाने सेऔर इमरजेंसी में सिर्फ पांच बेड ही होने से वहां अफरातफरी मच गई। घायलों को कुर्सी व मेज पर बैठाकर इलाज शुरू किया गया। कई घायल जमीन पर ही पड़े रहे। एसडीएम संजय सिंह, सीओ कायमगंज सोहराब आलम सहित अन्य अधिकारी भी वहां पहुंच गए।
लोहिया अस्पताल किया रेफर
मरीजों को लोहिया अस्पताल रेफर किए जाने की सूचना पर सीएमओ डॉ. अवनींद्र कुमार, फार्मासिस्ट आशीष शुक्ला भी वहां पहुंच गए। सीएमओ ने बताया कि अस्पताल में एकसाथ 40 घायल आ जाने से थोड़ी परेशानी हुई थी, लेकिन कुछ घायलों को लोहिया अस्पताल में रेफर किया गया है। मामले में नजर बनाए हुए हैं।