विज्ञापन
उत्तर प्रदेश सरकार लगातार अधिकारियों के तबादले कर रही है। तबादलों के इस अभियान में बड़ी संख्या में IAS, IPS तथा IFS अधिकारी बदले जा रहे हैं। मंगलवार की देर रात किए गए तबादलों के तहत उत्तर प्रदेश के 14 अधिकारी बदल दिए गए हैं।

UP News : उत्तर प्रदेश सरकार लगातार अधिकारियों के तबादले कर रही है। तबादलों के इस अभियान में बड़ी संख्या में IAS, IPS तथा IFS अधिकारी बदले जा रहे हैं। मंगलवार की देर रात किए गए तबादलों के तहत उत्तर प्रदेश के 14 अधिकारी बदल दिए गए हैं। तबादला आदेश का पालन नहीं करने पर एक को सस्पेंड (निलंबित) कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश सरकार के अंतरंग सूत्रों ने दावा किया है कि जल्दी ही प्रदेश में बड़ी संख्या में अधिकारियों के तबादले किए जाएंगे। UP News
उत्तर प्रदेश सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि प्रदेश में प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक चुस्त-दुरूस्त किया जा रहा है। इसी अभियान के तहत उत्तर प्रदेश के 14 आईएफएस (IFS) अधिकारियों का तबादला किया गया है। इस तबादला अभियाान में उत्तर प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर तैनात भारतीय वन सेवा (IFS) के 14 अधिकारी बदले गए हैं। इन अधिकारियों में उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में तैनात प्रभागीय वन अधिकारी (DFO) शामिल हैं। जिन आईएफएस (IFS)अधिकारियों को बदला गया है उन्हें तुरन्त अपने नए पदों पर ज्वाइन करने के निर्देश जारी किए गए हैं। UP News
उत्तर प्रदेश के एक दर्जन जिलों के प्रभागीय वन अधिकारियों को बदल दिया गया है। उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा जारी तबादला आदेश में बताया गया है कि गोरखपुर जिले में तैनात विकास यादव को झांसी वन प्रभाग में तैनाती मिली है। कानपुर में तैनात डीएफओ (DFO) दिव्या को जौनपुर भेजा गया है। सहारनपुर के डीएफओ (DFO) शुभम सिंह को अब गोरखपुर स्थानांतरित किया गया है। वाराणसी की डीएफओ (DFO) स्वाति को उन्नाव भेजा गया है। उन्नाव में तैनात आरुषि मिश्रा को कैमूर वन्यजीव प्रभाग मीरजापुर भेजा गया है। बदायूं की डीएफओ (DFO) निधि चौहान को वाराणसी का डीएफओ (DFO) बनाया गया है। वहीं डीएफओ (DFO) राष्ट्रीय चंबल सेंचुरी चांदनी सिंह को सहारनपुर का नया डीएफओ (DFO)बनाया गया है। आजमगढ़ की डीएफओ (DFO) आकांक्षा जैन को कानपुर का डीएफओ (DFO) बनाया गया है। बलिया के डीएफओ (DFO) पृथ्वीराज केएसबी को बिजनौर वन प्रभाग नजीबाबाद का डीएफओ (DFO) बनाया गया है। वन निगम में तैनात महाप्रबंधक कार्मिक सुजाय बनर्जी को महाप्रबंधक उत्पादन का भी अतिरिक्त प्रभार दे दिया गया है। UP News
दुधवा टाइगर रिजर्व के फील्ड डायरेक्टर एच राजामोहन को वर्तमान पद के साथ क्षेत्रीय प्रबंधक वन निगम खीरी का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से यूपी वापस लौटे गणेश भट्ट को मुख्य वन संरक्षक मानव संसाधन के पद पर तैनाती दी गई है। यही नहीं इसके साथ ही उन्हें मुख्य वन संरक्षक परियोजना व मुख्य वन संरक्षक सुरक्षा एवं सतर्कता के पदों का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। शहीद अशफाक उल्ला खां प्राणि उद्यान के निदेशक सूरज को वर्तमान पद के साथ-साथ वन निगम गोरखपुर में क्षेत्रीय प्रबंधक का पद अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। क्षेत्रीय प्रबंधक वन निगम गोरखपुर एके कश्यप को अब क्षेत्रीय प्रबंधक लखनऊ में नई तैनाती दी गई है। UP News
उधर उत्तर प्रदेश सरकार ने जल निगम (ग्रामीण) के अधिशासी अभियंता नरेंद्र वर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। उन पर स्थानांतरण आदेश की अवहेलना और उच्चाधिकारियों के निर्देशों की लगातार अनदेखी करने का आरोप है। उनके खिलाफ विभागीय अनुशासनिक जांच भी संस्थित कर दी गई है। नरेंद्र वर्मा का नौ अप्रैल 2026 को बदायूं से सोनभद्र स्थानांतरण किया गया था। उन्हें तत्काल नए तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए थे। मगर उन्होंने सोनभद्र में कार्यभार ग्रहण नहीं किया। इस कारण उन्हें निलंबित (सस्पेंड) कर दिया गया है। UP News
विज्ञापन