उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, आईएसआई समर्थित बताए जा रहे इस नेटवर्क से जुड़े 52 संदिग्धों को अब तक गिरफ्तार किया गया है। मामले में 12 मुकदमे दर्ज किए गए हैं, जबकि 60 संदिग्ध युवकों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की गई है।

UP News : उत्तर प्रदेश में पाकिस्तान से संचालित बताए जा रहे शहजाद भट्टी नेटवर्क के खिलाफ यूपी पुलिस और एटीएस ने बड़ी कार्रवाई की है। उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, आईएसआई समर्थित बताए जा रहे इस नेटवर्क से जुड़े 52 संदिग्धों को अब तक गिरफ्तार किया गया है। मामले में 12 मुकदमे दर्ज किए गए हैं, जबकि 60 संदिग्ध युवकों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की गई है। जांच एजेंसियों के अनुसार, सोशल मीडिया के जरिए युवाओं को नेटवर्क से जोड़ने और उन्हें अलग-अलग गतिविधियों में इस्तेमाल किए जाने के संकेत मिले हैं। अब तक 175 संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा चुकी है। पूछताछ के दौरान इंस्टाग्राम और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बनाए गए विभिन्न समूहों के बारे में भी जानकारी सामने आई है। UP News
केंद्रीय एजेंसियों के स्तर पर भी शहजाद भट्टी नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई की गई है। अधिकारियों के मुताबिक, देश के 14 राज्यों में 253 संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। तलाशी और जांच के दौरान एजेंसियों ने कथित तौर पर आईईडी, पाकिस्तान ऑर्डनेंस फैक्ट्री के निशान वाले ग्रेनेड, पिस्तौल, जिंदा कारतूस और निगरानी में इस्तेमाल होने वाले सीसीटीवी कैमरे बरामद किए हैं। अधिकारियों का कहना है कि पाकिस्तान से संचालित इस नेटवर्क को आईएसआई का समर्थन प्राप्त होने की बात सामने आई है। जांच में नेटवर्क से जुड़े लोगों पर हिंसक गतिविधियों, लक्षित हमलों और संवेदनशील स्थानों की रेकी से जुड़े आरोपों की भी पड़ताल की जा रही है। एजेंसियां यह भी जांच कर रही हैं कि स्थानीय स्तर पर लोगों को निगरानी और अन्य गतिविधियों के लिए किस तरह जोड़ा गया। UP News
यूपी एटीएस की कार्रवाई में जैश-ए-मोहम्मद से कथित तौर पर जुड़े मोहम्मद जफर की गिरफ्तारी भी अहम मानी जा रही है। जांच के दौरान उसके मोबाइल फोन और डिजिटल गतिविधियों की पड़ताल में पाकिस्तानी हैंडलर बताए जा रहे गाजी बाबा के संपर्क में होने की जानकारी सामने आई। जांच एजेंसियों के मुताबिक, गाजी बाबा ने जफर की बातचीत जैश-ए-मोहम्मद के एक कमांडर से कराई थी। इसके बाद जफर को संगठन के लिए कथित तौर पर फंडिंग से जुड़ी जिम्मेदारी दी गई। एजेंसियां अब गाजी बाबा की भूमिका और नेटवर्क में उसके संपर्कों के बारे में जानकारी जुटा रही हैं। UP News
जांच के दौरान जफर के कथित वित्तीय लेनदेन की भी पड़ताल की जा रही है। एजेंसियों को ऐसे बाइनेंस खातों के बारे में जानकारी मिली है, जिनमें कथित तौर पर रकम ट्रांसफर की गई थी। अब इन खातों से जुड़े लेनदेन, रकम के स्रोत और संभावित लाभार्थियों की जानकारी खंगाली जा रही है। एटीएस और खुफिया एजेंसियां गिरफ्तार किए गए संदिग्धों से पूछताछ के आधार पर नेटवर्क की पूरी संरचना और उसके संपर्कों का पता लगाने में जुटी हैं। अधिकारियों के मुताबिक, जांच आगे बढ़ने के साथ इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी सामने आ सकती है। UP News
विज्ञापन