विज्ञापन
उत्तर प्रदेश से एक बहुत ही चौंकाने वाली खबर आई है। यह खबर दिल दहला देने वाली है। यदि आपको दिल कमजोर है तो यह खबर आपको नहीं पढऩी चाहिए। उत्तर प्रदेश की यह खबर एक पत्नी एक पति तथा तीन आशिकों से जुड़ी हुई है। एक पत्नी के तीन आशिक बन गये और फिर ऐसा कांड हुआ कि सुनने वालों के दिल दहल गए।

UP News : उत्तर प्रदेश से एक बहुत ही चौंकाने वाली खबर आई है। यह खबर दिल दहला देने वाली है। यदि आपको दिल कमजोर है तो यह खबर आपको नहीं पढऩी चाहिए। उत्तर प्रदेश की यह खबर एक पत्नी एक पति तथा तीन आशिकों से जुड़ी हुई है। एक पत्नी के तीन आशिक बन गये और फिर ऐसा कांड हुआ कि सुनने वालों के दिल दहल गए। दिन दहला देने वाली यह घटना पूरे उत्तर प्रदेश में चर्चा का विषय बनी हुई है।
UP News
यह पूरा मामला उत्तर प्रदेश के बागपत जिले का है। बागपत जिले में एक व्यक्ति की पत्नी के साथ उस व्यक्ति के तीन जिगरी दोस्त लगातार अवैध संबंध बनाये हुए थे। उन दोस्तों को एक दिन आशंका हो गई कि महिला का पति उनके अवैध संबंधों के रास्ते का रोड़ा बन सकता है। इस पर महिला के तीनों आशिक एक जगह इकट्ठे हुए उन्होंने पहले महिला के पति को खूब शराब पिलाई और फिर ईंट से सिर फोडक़र उसकी हत्या कर डाली। ईंट से सिर फूटने के दौरान वह बेचारा तड़पता रहा गिड़गिड़ाता रहा तथा अपने प्राणों की भीख मांगता रहा किन्तु उसकी पत्नी के आशिकों ने उसकी एक न सुनी और बेहरमी के साथ उसको मार डाला। UP News
आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के मितली गाँव में मूलचंद उर्फ सोनू नाम का व्यक्ति फास्ट फूड की दुकान चलाता था। मूलचंद का शव मितली गाँव के बाहर एक ट्यूबवेल पर पड़ा मिला। जब उत्तर प्रदेश पुलिस ने इस पूरे मामले की छानबीन की तो पुलिस भी दंग रह गई। पुलिस को पता चला कि मूलंचद उर्फ सोनू की हत्या उसके तीन जिगी दोस्तों विशाल, दीपक तथा रिंकू ने कर डाली है। पुलिस ने बताया कि तीनों हत्यारों ने अपना गुनाह कबूल करते हुए यह बताया कि वें तीनों मूलंचद उर्फ सोनू की पत्नी के साथ लम्बे अर्से से अवैध संबंध बनाकर रखे हुए थे। उन्हें आशंका होने लगी थी कि मूलचंद अवैध संबंधों में बाधा बन सकता है। UP News
उत्तर प्रदेश पुलिस ने बताया कि एक साजिश के तहत मूलचंद उर्फ सोनू की दर्दनाक ढंग से हत्या कर दी गई। उत्तर प्रदेश पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने मूलचंद को पार्टी के बहाने ट्यूबवेल पर बुलाया। वहां घंटों तक बीयर और शराब का दौर चला। जब मूलचंद पूरी तरह नशे की हालत में आ गया और अपना बचाव करने की स्थिति में नहीं रहा, तब तीनों ने मिलकर पास पड़ी ईंट उठाई और उसके सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। मौके पर बिखरी शराब की बोतलें और खून से सनी ईंटें इस बर्बरता की गवाह बनीं। घटना की जानकारी मिलते ही बागपत जिले के SP सूरज राय के निर्देशन में टीम ने पड़ताल शुरू की। घटनास्थल के हालात और कॉल रिकॉर्ड्स के आधार पर पुलिस ने तीनों संदिग्धों को हिरासत में लिया। सख्ती से हुई पूछताछ में तीनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। SP ने बताया कि आरोपियों ने अवैध संबंधों की बाधा दूर करने के लिए इस हत्याकांड को अंजाम दिया था। UP News
विज्ञापन
विज्ञापन