विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में रहने वाले सगे भाई ने एक अनहोनी घटना कर डाली है। मात्र थोड़े से पैसों के विवाद में कलयुगी भाई अचानक हैवान बन गया। शराब के नशे में हैवान बने सगे भाई ने अपने सगे भाई के सिर में पत्थर मारकर उसे मार डाला।

UP News : उत्तर प्रदेश में रहने वाले सगे भाई ने एक अनहोनी घटना कर डाली है। मात्र थोड़े से पैसों के विवाद में कलयुगी भाई अचानक हैवान बन गया। शराब के नशे में हैवान बने सगे भाई ने अपने सगे भाई के सिर में पत्थर मारकर उसे मार डाला। उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में हुई कलयुगी भाई की हैवानियत की यह घटना पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बनी हुई है। UP News
यह दिल को दहला देने वाली घटना उत्तर प्रदेश के बांदा जिले की है। बांदा जिले की अतर्रा कोतवाली क्षेत्र के राजनगर की इस घटना ने पूरे उत्तर प्रदेश में सनसनी मचा दी है। उत्तर प्रदेश पुलिस के अनुसार बांदा जिले की अतर्रा कोतवाली के क्षेत्र में स्थित राजनगर के रहने वाले आशीष के घर में बच्चे के जन्म के बाद कार्यक्रम चल रहा था, उसी दौरान दो सगे भाईयों आशीष और विकास का शराब के नशे में पैसों के लेनदेन में विवाद शुरू हो गया, देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया था कि मारपीट शुरू हो गयी, आशीष ने विकास के सिर और मुंह में पत्थर से हमला कर दिया, जिससे वो घायल हो गया, परिजन अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि विकास की शादी नहीं हुई थी और वह ट्रक ड्राइवर का काम करता था, जबकि आशीष पार्सल देने का काम करता है। उत्तर प्रदेश पुलिस ने उनकी मां की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। UP News
उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में तैनात पुलिस उपाधीक्षक प्रतिज्ञा सिंह ने बताया कि अतर्रा कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले आशीष ने पैसे को लेकर हुए विवाद में अपने बड़े भाई विकास के सिर पर ईंट से मारकर घायल कर दिया था, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गयी, प्रकरण में मां की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है, आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। जेल भेजकर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। प्रतिज्ञा सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्यवाही की है। UP News
विज्ञापन