विज्ञापन
Bareilly Storm : यह डरावना दृश्य मोबाइल पर कैद हो गया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। चक्रवात की रफ्तार इतनी तेज थी कि भारी टीन शेड को भी तिनके की तरह उड़ा दिया।

UP News : उत्तर प्रदेश में बुधवार को तेज बारिश और आंधू कहर बनके आए। हालात कितने खरतनाक थे यह बेरली के एक वायरल वीडियो से पता लग सकते हैं। थाना भमोरा क्षेत्र में एक बारात घर की टीन की छत हवा में उड़ गई और उसके साथ एक व्यक्ति लगभग 50 फीट की ऊंचाई तक आसमान में जा पहुंचा। यह डरावना दृश्य मोबाइल पर कैद हो गया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
मीडिया रिपोट्स के मुताबिक बारात घर के ऊपर बने टीन शेड के नीचे तीन लोग तूफान से बचने की कोशिश कर रहे थे। अचानक तेज हवाओं ने पूरी छत को उखाड़ लिया। एक शख्स छत को पकड़े हुए हवा में उड़ता नजर आया।
वीडियो में देखा जा सकता है कि वह व्यक्ति हवा में कलाबाजियां खाता हुआ काफी ऊंचाई तक पहुंच गया और फिर खेत में जा गिरा। गंभीर रूप से घायल इस व्यक्ति को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
कई लोग इस वीडियो को एआई जनरेटेड या फिल्म का सीन समझ रहे थे, लेकिन मीडिया और स्थानीय प्रशासन ने जांच पाया की यह घटना सही थी। चक्रवात की रफ्तार इतनी तेज थी कि भारी टीन शेड को भी तिनके की तरह उड़ा दिया।
पश्चिमी विक्षोभ के चलते बरेली में पिछले दो दिनों से लगातार तूफानी हवाओं का दौर जारी है. बीती रात आई आंधी ने शहर में भारी तबाही मचाई है. कई पेड़ उखड़कर गिर गए जिनकी वजह से रास्ते बाधित हुए, वाहन क्षतिग्रस्त हुए और कुछ लोग भी घायल हुए।
जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं। मौसम को देखते हुए लोगों से सावधानी बरतने को कहा गया है।
बता दें तेज आंधी और बारिश में पूरे उत्तर प्रदेश में 100 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है।
विज्ञापन