उत्तर प्रदेश के करोड़ों किसानों को आज मिलेगा बड़ा तोहफा
उत्तर प्रदेश के करोड़ों किसानों के लिए आज का दिन बड़ी राहत और आर्थिक संबल लेकर आया है। कृषि प्रधान इस राज्य के करोड़ों अन्नदाताओं को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त का लाभ मिलने जा रहा है।

UP News : उत्तर प्रदेश से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। उत्तर प्रदेश से जुड़ी यह बड़ी खबर उत्तर प्रदेश के करोड़ो किसानों के लिए किसी राहत से कम नहीं है। उत्तर प्रदेश के करोड़ों किसानों के लिए आज का दिन बड़ी राहत और आर्थिक संबल लेकर आया है। कृषि प्रधान इस राज्य के करोड़ों अन्नदाताओं को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त का लाभ मिलने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को असम से इस किस्त को जारी करेंगे, जिसके तहत उत्तर प्रदेश के 2.15 करोड़ से अधिक किसानों के खातों में डीबीटी के जरिए सीधे 4335.11 करोड़ रुपये पहुंचेंगे। यह सिर्फ सरकारी सहायता की एक और किस्त नहीं, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था में नई ऊर्जा भरने वाला कदम है। खासकर छोटे और सीमांत किसानों के लिए यह रकम खेती की तैयारी, बीज, खाद और अन्य जरूरी जरूरतों को पूरा करने में बड़ी मदद साबित होगी।
उत्तर प्रदेश को अब तक मिल चुके हैं 94 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में उत्तर प्रदेश की हिस्सेदारी लगातार सबसे अहम रही है। 21वीं किस्त तक उत्तर प्रदेश के किसानों के बैंक खातों में 94,668.58 करोड़ रुपये से अधिक की राशि सीधे पहुंचाई जा चुकी है। अब 22वीं किस्त जारी होने के बाद यह कुल आंकड़ा बढ़कर 99,003.69 करोड़ रुपये तक पहुंच जाएगा। यह बताने के लिए इतना ही काफी है कि उत्तर प्रदेश में यह योजना कितने बड़े स्तर पर असर डाल रही है और लाखों नहीं, बल्कि करोड़ों किसान परिवार इससे सीधे लाभान्वित हो रहे हैं।
हर साल 6 हजार रुपये की मिलती है मदद
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत पात्र किसान परिवार के एक सदस्य को हर वर्ष 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। यह राशि तीन बराबर किस्तों में सीधे बैंक खाते में भेजी जाती है। योजना का उद्देश्य किसानों को खेती से जुड़े नियमित खर्चों में सहायता देना और उन्हें वित्तीय रूप से मजबूत करना है।
इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 19 नवंबर 2025 को कोयम्बटूर से इस योजना की पिछली किस्त जारी की थी।
उत्तर प्रदेश में वर्षवार किसानों को मिली सम्मान निधि
उत्तर प्रदेश के जिलों में होगा लाइव प्रसारण
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त जारी होने के कार्यक्रम को उत्तर प्रदेश के कई जिलों में व्यापक स्तर पर दिखाने की तैयारी की गई है। सोनभद्र जिले में इस कार्यक्रम का सजीव प्रसारण समितियों, ब्लॉकों और पंचायत भवनों में कराया जाएगा। जिले के 1 लाख 61 हजार 265 किसानों को इस योजना का लाभ मिलने जा रहा है। जिला प्रशासन और सहकारिता विभाग ने इस आयोजन को लेकर संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए हैं, ताकि ज्यादा से ज्यादा किसान इस कार्यक्रम से जुड़ सकें और योजना की जानकारी प्राप्त कर सकें।
समितियों और पंचायत भवनों में दिखेगा वेबकास्ट
सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता की ओर से संबंधित समितियों के अधिकारियों को कार्यक्रम के प्रसारण को लेकर निर्देश दिए गए हैं। वहीं, उप कृषि निदेशक वीरेन्द्र कुमार ने ब्लॉक और पंचायत स्तर पर भी आयोजन सुनिश्चित करने को कहा है। अधिकारियों के मुताबिक, 13 मार्च को शाम 5 बजे जनपद की सभी प्राथमिक कृषि ऋण समितियों में पीएम इंडिया वेबकास्ट लिंक के जरिए लाइव कार्यक्रम दिखाया जाएगा। इसके लिए स्मार्ट टीवी और अन्य डिजिटल माध्यमों से प्रसारण की व्यवस्था करने को कहा गया है। साथ ही जिला प्रशासन के सहयोग से अधिक से अधिक किसानों और समिति सदस्यों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया है। UP News