UP Board Admit Card 2026 जल्द ही स्कूलों में जारी किए जा सकते हैं। सभी 10वीं और 12वीं के छात्र अपने एडमिट कार्ड अपने स्कूल से प्राप्त कर सकेंगे। एडमिट कार्ड ऑनलाइन डाउनलोड नहीं किया जा सकता। परीक्षा 18 फरवरी 2026 से शुरू होगी और 12 मार्च 2026 तक चलेगी।

यूपी बोर्ड की हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं में शामिल होने वाले लाखों छात्रों का इंतजार अब जल्द खत्म हो सकता है। UP Board Admit Card 2026 को लेकर बड़ी अपडेट सामने आ रही है। माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश (UPMSP), प्रयागराज की ओर से बोर्ड परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड जल्द ही स्कूलों को जारी किए जा सकते हैं। इस साल करीब 52 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राएं यूपी बोर्ड परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं ऐसे में प्रवेश पत्र को लेकर उत्सुकता काफी बढ़ गई है।
यूपी बोर्ड द्वारा अभी तक एडमिट कार्ड की आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है लेकिन बोर्ड परीक्षाएं 18 फरवरी 2026 से शुरू होनी हैं। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि UP Board 10th 12th Admit Card 2026 परीक्षा से कुछ हफ्ते पहले स्कूलों को उपलब्ध करा दिए जाएंगे।
छात्रों को यह ध्यान रखना जरूरी है कि यूपी बोर्ड एडमिट कार्ड ऑनलाइन डाउनलोड करने की सुविधा नहीं देगा। सभी छात्र अपने-अपने स्कूल जाकर ही प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकेंगे। इसके लिए क्लास टीचर या स्कूल प्रिंसिपल से संपर्क करना होगा। इस साल यूपी बोर्ड हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए कुल 52,30,297 छात्र-छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन कराया है। हाई स्कूल में 27,50,945 छात्र पंजीकृत हैं जिनमें 14,38,683 छात्र और 13,12,263 छात्राएं शामिल हैं। वहीं इंटरमीडिएट यानी 12वीं कक्षा में 24,79,352 छात्र-छात्राएं रजिस्टर्ड हैं जिनमें 13,03,012 छात्र और 11,76,340 छात्राएं हैं।
यूपी बोर्ड ने सभी छात्रों के लिए परीक्षा केंद्र पहले ही जारी कर दिए हैं। राज्य के 75 जिलों में कुल 8033 परीक्षा केंद्रों पर बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा। छात्रों को अपने एडमिट कार्ड पर परीक्षा केंद्र से जुड़ी पूरी जानकारी मिलेगी। यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 18 फरवरी 2026 से शुरू होंगी। दोनों कक्षाओं का आखिरी पेपर 12 मार्च 2026 को आयोजित किया जाएगा। परीक्षाएं दो शिफ्ट में कराई जाएंगी।
पहली शिफ्ट की परीक्षा सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक होगी।
दूसरी शिफ्ट की परीक्षा दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित की जाएगी।
छात्रों को समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचने की सलाह दी गई है।
यूपी बोर्ड परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड होना अनिवार्य है। बिना प्रवेश पत्र के किसी भी छात्र को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इसलिए जैसे ही एडमिट कार्ड स्कूल से मिले उस पर दी गई सभी जानकारी जरूर जांच लें। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे नियमित रूप से अपने स्कूल से संपर्क बनाए रखें। किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और केवल स्कूल से मिली जानकारी पर ही भरोसा करें। एडमिट कार्ड मिलने के बाद उसे सुरक्षित रखें।